Best Hairstyle Ideas : कुर्ती के साथ ट्राई करें ये 3 हेयर स्टाइल और दिखें सबसे अलग

जिस तरह आपके आउटफिट आपके लुक को पूरा करते हैं। वैसे ही आउटफिट के साथ कैरी किया गया हेयर स्टाइल भी आपके लुक में चार चांद लगा देता है। कॉलेज हो या ऑफिस हर जगह एक अलग हेयर स्टाइल आपको और लोगों से काफी अलग बनाता है। इसलिए आपको हमेशा सही हेयर स्टाइल का चुनाव करना चाहिए, जो आपको अच्छा लुक दे सके। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि, आप कौन से हेयर स्टाइल को अपनी कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं।
पोनीटेल विद फ्रंट हेयर ब्रेड्स
यह हेयर स्टाइल काफी स्टाइलिश लगता है, शॉर्ट कुर्ती के साथ आप इसे बालों में बना सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि इस हेयर स्टाइल को बनाने में काफी कम समय लगता है।
क्या-क्या चाहिए
- कॉम्ब
- हेयर पिंस
- हेयर बैंड
पोनीटेल विद फ्रंट हेयर ब्रेड्स कैसे बनाएं?
- पोनीटेल विद फ्रंट ब्रेड को बनाने के लिए हेयर को अच्छे से कॉम्ब करें।
- इसके बाद बालों में साइड पार्टीशन कर लें।
- एक साइड के पार्ट किए हुए हेयर की आपको चोटी करनी होगी।
- इसके बाद इसे एक पिन की मदद से पीछे की ओर सेट करना है।
- इसके बाद पोनीटेल बनानी है।
साइड हेयर ब्रेड्स
साइड हेयर ब्रेड्स सबसे ज्यादा लॉन्ग कुर्ती के साथ अच्छी लगती है। इसे बनाने का तरीका भी काफी सिंपल है। आप इसे बिना किसी की मदद के भी आसानी से घर पर बना सकती हैं।
क्या-क्या चाहिए
- कॉम्ब
- कर्लर
- हेयर पिंस
इसे भी पढ़ें: इन ब्रेड हेयर स्टाइल्स में आप लगेंगी बेहद खूबसूरत, जरूर करें ट्राई
साइड हेयर ब्रेड्स कैसे बनाएं?
- इसे बनाने के लिए सेंटर पार्टिंग करें और बालों को दो भागों में बांट लें।
- इसके बाद एक तरफ की चोटी यानि ब्रेड बनाना शुरू करें।
- इसके बाद दूसरी तरफ की ब्रेड बनाएं।
- जब दोनों तरफ की ब्रेड बन जाए तो उसे पिंस की मदद से सेट कर लें।
- इसके बाद कर्लर से नीचे के हेयर कर्ल कर लें।
- इस तरह आसानी से फटाफट बन जाएगी साइड ब्रेड्स।
फ्रंट पफ हेयर स्टाइल
आजकल ये स्टाइल काफी ट्रेंड कर रही है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। हम महिलाएं थोड़ा अलग लुक पाने के लिए जब आसान हेयर स्टाइल की तलाश में होती हैं, तो फ्रंट पफ हेयर स्टाइल सबसे पहले जहन में आती है। यह हेयर स्टाइल कुर्ती पर काफी क्लासी लुक देता है।
क्या क्या चाहिए
- कॉम्ब
- हेयर पिंस
- हेयर बैंड
इसे भी पढ़ें: पफ पोनीटेल हेयरस्टाइल को एक नहीं कई तरीकों से बना सकती हैं आप, जानिए
फ्रंट पफ हेयर स्टाइल कैसे बनाएं
- इसे बनाने के लिए आप अपने बालों को अच्छी तरह से कॉम्ब कर लें।
- इसके बाद माथे के बीचो बीच से बाल लें।
- बालों को पीछे की ओर ले जाकर ऊपर की तरफ उठाएं।
- इसके बाद जब पफ बन जाए तो उसे पिंस की मदद से सेट कर लें।
- इसके बाद पोनीटेल के लिए बाल इकट्ठा करें और हेयर बैंड लगा लें।
इसके अलावा भी आप अलग-अलग तरह के हेयर स्टाइल कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं। मगर हमने जो आपको आर्टिकल में हेयर स्टाइल बताए हैं वह बेस्ट हैं और बहुत ही कम समय में बनाए जा सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।