बरसात का मौसम अच्छा हम सभी को लगता है। लेकिन इसमें बाल भी सबसे ज्यादा झड़ते नजर आते हैं। इसकी वजह से हम अपने स्कैल्प को पोषण देने के लिए हेयर स्पा करवाते हैं। लेकिन इसका भी असर बालों पर ज्यादा समय के लिए नहीं दिखता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बालों में घर पर बनाएं हुए हेयर पैक का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल नेचुरली झड़ने कम हो जाएंगे। आर्टिकल में बताते हैं हेयर पैक को बनाने का तरीका
बालों के लिए हेयर पैक बनाने की सामग्री
- एलोवेरा जेल
- केला
- करी पत्ता
- गुड़हल के पत्तियां
बालों के लिए हेयर पैक कैसे बनाएं
- इसके लिए आपको केले के छिलके को बिना उतारे इसे मिक्सी के जार में डालें।
- अब इसमें एलोवेरा जेल, करी पत्ता और गुड़हल के पेड की पत्तियों को मिक्स करें।
- इसके बाद इसे एक कटोरी में निकाल लें।

बालों में हेयर पैक को कैसे करें इस्तेमाल
- इसके लिए आपको अपने बालों को सुलझाना है।
- फिर अपने हाथों की मदद से स्कैल्प में हेयर पैक को लगाना है।
- अब आपको हल्के हाथों से बालों में मसाज करनी है।
- फिर बालों में इसे 1 घंटे तक लगा रहने दें।
- इसके बाद बालों को शैंपू से साफ कर लें।
- इसे लगाने से आपके बालों के स्कैल्प में मजबूती आएगी।
- इसे आप हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
झड़ते बालों की समस्या को रोकने के लिए हेयर पैक के फायदे
- हेयर पैक में उपयोग होने वाले तत्व जैसे केला, एलोवेरा जेल, गुडहल की पेड़ की पत्तियां और करी पत्ता आदि स्कैल्प तक पोषण पहुंचाते हैं, जिससे जड़ें मजबूत होती हैं और बाल झड़ना कम होता है।
- इसे लगाने से आप केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना कम कर देते हैं।
- आप बालों में इसे लगाने से स्कैल्प को भरपूर पोषण दे पाते हैं।
-1751978849701.jpg)
इस तरह से आप सिंपल तरीके से हेयर पैक को बनाकर लगाएं। इससे आपके बालों में मजबूती नजर आएगी। साथ ही, पार्लर जानें के पैसे भी बच जाएंगे। आपको इसे हफ्ते में 1 बार लगाना है। आप चाहें तो लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट की राय भी ले सकते हैं।
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों