समय से पहले ही सफेद होने लगे हैं बाल तो इन हर्बल हेयर पैक का करें इस्तेमाल

बाल हम सभी की पर्सनैलिटी का एक अहम् हिस्सा होते हैं और अक्सर अपने लुक को चेंज करने के लिए हम सभी अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंटल होना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपके बाल समय से ही पहले सफेद दिखने लगे तो यकीनन आपको बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा। हालांकि, आज के समय में अधिकतर लोगों को यह शिकायत होने लगी है। बहुत अधिक तनाव, खराब खान-पान या फिर केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की वजह से आपको यह समस्या हो सकती है। अमूमन हम सभी इन सफेद बालों को छिपाने के लिए कलर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, जबकि वास्तव में यह तरीका सही नहीं है।
आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने बालों की बेहतर केयर करें, जिससे सफेद बालों की समस्या को नेचुरली ठीक किया जा सके। इसके लिए हर्बल हेयर पैक का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है। यह हेयर पैक ना केवल स्कैल्प को पोषण देने में मदद करेंगे, बल्कि मेलेनिन उत्पादन को बढ़ावा देने और बालों के नेचुरल कलर को बहाल करने में भी मदद करेंगे। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको कुछ ऐसे ही हर्बल हेयर पैक के बारे में बता रही हैं, जो असमय सफेद बालों की समस्या को दूर करने में सहायक है-
करी पत्ता और नारियल तेल से बनाएं हेयर पैक

यह एक ऐसा हेयर पैक है, जो आपके बालों के नेचुरल कलर को बहाल करने में मदद करता है। वास्तव में, करीपत्ते एंटी-ऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड से भरे होते हैं जो मेलेनिन को बहाल करने में मदद करते हैं। इससे असमय सफेद बालों की समस्या को दूर करना आसान हो जाता है। वहीं, नारियल का तेल स्कैल्प को गहराई से पोषण देता है।
आवश्यक सामग्री-
- मुट्ठी भर ताजा करी पत्ते
- 2 बड़े चम्मच नारियल तेल
हेयर पैक बनाने का तरीका-
- सबसे पहले, नारियल तेल को गर्म करें और उसमें करी पत्ते डालकर चटकने दें।
- अब इसे ठंडा करें और एक बार ब्लेंड कर दें।
- तैयार मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसे करीबन एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें।
- आप सप्ताह में दो से तीन बार इस उपाय को अपना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सफेद बालों को काला करने के लिए बनाएं ये खास Hair Pack, जानें इसके कमाल के फायदे
भृंगराज और आंवला हेयर पैक

यह हेयर पैक ना केवल बालों को मजबूत बनाता है, बल्कि उसके नेचुरल कलर को बहाल ेकरने में भी मदद करता है। बालों के लिए भृंगराज से बेहतर शायद ही कुछ और हो। यह आपके बालों को नेचुरली काला भी रकता है। वहीं, आंवला विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो मेलेनिन उत्पादन को बढ़ाता है।
आवश्यक सामग्री-
- 2 बड़े चम्मच भृंगराज पाउडर
- 2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर
- 2 बड़े चम्मच दही
- आवश्यकतानुसार पानी
हेयर पैक बनाने का तरीका-
- हेयर पैक बनाने के लिए एक बाउल में सभी सामग्री को मिक्स कर लें।
- तैयार पैक को अपनी स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
- इसे करीबन आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- आखिरी में इसे गुनगुने पानी से धो लें।
- आप सप्ताह में दो से तीन बार इस उपाय को अपनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।