Lip Care: बिना रगड़े ऐसे साफ करें Matte Lipstick, घर की इन चीजों से होंठ बनेंगे बेबी सॉफ्ट

Matte Lisptick Removing Tips: आज के समय में लड़कियां हों या महिलाएं, लिपस्टिक का इस्तेमाल जरूर करती हैं। इसके बिना मेकअप अधूरा सा लगता है। कॉलेज या ऑफिस जाना हो, कोई पार्टी हो या किसी से मिलने ही क्यों न जाना हो, जब तक लिपस्टिक न लगाई जाए, हमारा लुक पूरा नहीं हो पाता है। हालांकि, कुछ लोगों को शिकायत होती है कि लिपस्टिक थोड़ी ही देर में छूट जाती है। इसके लिए अब उन्होंने मैट लिपस्टिक लगाना शुरू कर दिया।
हालांकि, दिक्कत तब होती है, जब इसे हटाने की बारी आती है। मैट लिपस्टिक लंबे समय तक टिक तो जाती है, लेकिन इसे रिमूव करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं। इससे न होंठों को नुकसान पहुंचेगा और होंठ भी मुलायम बनेंगे। आइए जानते हैं-
-1771751916372.jpg)
ऑयल बेस्ड मेकअप रिमूवर
आपको बता दें कि मैट लिपस्टिक में ऑयल कम होता है, इसलिए उसे हटाने के लिए ऑयल बेस्ड प्रोडक्ट से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। इसे रिमूव करने के लिए-
- कॉटन पर थोड़ा रिमूवर लें
- अब होंठों पर हल्के हाथ से मसाज करें
- इसके बाद टिशू से पोंछ लें
यह भी पढ़ें- डेट पर ट्राई करें ये नो-मेकअप लुक, डेट पर दिखेंगी सबसे खूबसूरत
गुलाब जल
अगर आपके पास ऑयल बेस्ड मेकअप रिमूवर नहीं है, ताे आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए-
- कॉटन में थोड़ा गुलाब जल लें
- अब लिपस्टिक को बिना रगड़े हल्के हाथ से साफ करें
नारियल तेल
मैट लिपस्टिक रिमूव करने के लिए नारियल का तेल एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप-
- थोड़ा सा कोकोनट ऑयल उंगली पर लें
- अब होंठों पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें
- इसके बाद कॉटन या टिशू से साफ कर लें
यह भी पढ़ें- Lipstick Shades: अपनी आउटफिट के हिसाब से ऐसे चुनें परफेक्ट लिपस्टिक
बादाम का तेल
बादाम का तेल भी लिपस्टिक हटाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से होंठ भी मुलायम बनते हैं। इस्तेमाल करने के लिए-
- कुछ बूंदें बादाम का तेल लें
- अब होंठों पर लगाकर दो मिनट तक हल्की मसाज करें
- इसके बाद कॉटन से साफ कर लें
पेट्रोलियम जेली
अगर घर में पेट्रोलियम जेली है, तो आप इससे भी मैट लिपस्टिक रिमूव कर सकती हैं। इसके लिए-
- होंठों पर मोटे लेयर में ये जेली लगाएं
- अब दो से तीन मिनट के लिए इसे छोड़ दें
- अब टिशू से धीरे-धीरे साफ कर लें
- इससे लिपस्टिक भी हट जाएगी और होंठ मुलायम भी रहेंगे
यह भी पढ़ें- Lipstick की सही शेड चुनने के लिए ट्राई करें Korean Finger Tip हैक, हर स्किन टोन पर जमेगा रंग
लिपस्टिक हटाने के बाद क्या करें?
- साफ पानी से होंठों को साफ कर लें
- इसे सूखने दें
- अब लिप बाम जरूर लगाएं
तो अगर आप भी मैट लिपस्टिक को रिमूव करने के लिए होंठों को रगड़ती थीं, तो अब ये तरीका ट्राई करें। इससे आपके होंठ हमेशा सॉफ्ट और हेल्दी रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Lipstick Hacks: खाना खाते समय नहीं फैलेगी लिपस्टिक, बस फॉलो करें ये स्मार्ट ट्रिक्स
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai Generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।