Best Lipstick Shades for Dusky Girls: सांवली त्वचा पर खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये 'बोल्ड और न्यूड' शेड्स, चेहरा दिखेगा खिला-खिला और गॉर्जियस

डस्की स्किन वाली महिलाएं हमेशा अपने स्किन टोन को लेकर परेशान रहती हैं। वे अपने स्किन टोन के हिसाब से मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं, कि आपकी स्किन के टाइप के हिसाब से कौन सा लिपस्टिक शेड आपके चेहरे पर खिलेगा, तो अब आपको और कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको मेकअप आर्टिस्ट की मदद से कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी शेड्स बताएंगे, जो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।
डस्की स्किन वाली महिलाओं के लिए बेस्ट लिपस्टिक शेड्स
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि लड़कियां मेकअप करे या न करें, लेकिन वे लिपस्टिक जरूर लगाती हैं। ऐसे में अगर आपको भी लिपस्टिक का बहुत शौक है, लेकिन आप आपकी स्किन डस्की है और आप अपनी स्किन के कलर के हिसाब से लिपस्टिक की खोज में हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप कुछ ट्रेंडी शेड्स को चुन सकती हैं, जो चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे साथ ही होठों की खूबसूरती को भी बढ़ा देंगे। आइए जानते हैं इन लेटेस्ट शेड्स के बारे में।
बरगंडी वाइन
डस्की स्किन के लिए लिपस्टिक चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन अब आप अपनी स्किन के लिए इस तरह के खूबसूरत बरगंडी वाइन कलर के शेड की लिपस्टिक आपके होठों की खूबसूरती को बढ़ा देगी। इस शेड वाली लिपस्टिक को आप अपने ऑफिस या कॉलेज में लगाकर खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे शेड को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें- लिपस्टिक खरीदते समय न हों कन्फ्यूज, अपनी रंगत के अनुसार सही शेड पहचानने के आसान तरीके जानें
कॉफी न्यूड
सांवली लड़कियां इस खास शेड को भी चुन सकती हैं। इस शेड से मैच करती हुई पेन्सिल से आप पहले बाउंड्री बनाएं, उसके बाद लिपस्टिक लगाएं। इससे आपके होंठ और खूबसूरत दिखेंगे। यह शेड सांवली त्वचा वाली महिलाओं पर बेहद रॉयल और सेक्सी लगता है। यह शेड डार्क कलर के ऑउटफिट को और बेहतर और खास बना देगा। यह शेड हल्का ब्राउन पण पर है, जो आपके होठों को बहुत ही सुंदर डेफिनेशन दे सकता है।
प्लम बेरी
इन दोनों शेड के अलावा आप प्लम बेरी शेड को भी शामिल कर सकती हैं। यह शेड खासकर सांवली स्किन टोन के लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें पिंक और बैंगनी दोनों का मिक्सचर होता है, जो डस्की स्किन पर खूब उठाव दे सकता है। इस तरह के शेड को आप नजदीकी बाजार में किसी कॉस्मेटिक की शॉप से खरीद सकती हैं। आप चाहें, तो चॉकलेट ब्राउन शेड भी चुन सकती हैं। यह भी आपके लिए बेस्ट रहेगा।
यह भी पढ़ें- Lipstick Long Lasting Hacks: सुबह की लगाई लिपस्टिक शाम तक रहेगी फ्रेश, बस करना होगा ये एक काम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।