Summer Makeup Tips: गर्मियों में ड्राई स्किन वाली लड़कियां ऐसे करें मेकअप, मिलेगा फ्रेश लुक

गर्मी के मौसम में कई सारी दिक्कतें होती हैं। स्किन और बालों का तो बुरा हाल हो ही जाता है। वहीं कुछ लोगों को तो मेकअप करने में भी दिक्कत आती है। खासकर उन्हें जिनकी स्किन ड्राई होती है। ऊपर से तेज धूप और गर्म हवा की वजह से हमारा चेहरा और भी ज्यादा ड्राई लगने लगता है।
ऐसे में अगर हम सही तरीके अपनाकर मेकअप न करें तो हमारा चेहरा पैची नजर आने लगता है। इससे मेकअप भी जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ आसान से टिप्स दे रहे हैं जिससे ड्राई स्किन पर भी मेकअप अच्छा लगेगा। हर कोई आपके ग्लोइंग स्किन की तारीफ करेगा। आइए ड्राई स्किन के लिए सिंपल मेकअप रूटीन जानते हैं-
-1778055760051.jpg)
सबसे पहले स्किन को साफ करें
मेकअप लगाने से पहले चेहरे को साफ करना बहुत जरूरी होता है। इससे आपकी स्किन साफ हो जाएगी और मेकअप अच्छे से सेट हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Eyebrow Growth Tips: पतली आइब्रो को घना बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें
ड्राई स्किन के लिए मॉइश्चर सबसे जरूरी होता है। इसके लिए मेकअप शुरू करने से पहले हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर जरूर लगा लें। इसे 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें ताकि ये स्किन में अच्छे से सेट हो जाए। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट दिखेगी और मेकअप पैची नहीं दिखेगा।
हाइड्रेटिंग प्राइमर का इस्तेमाल करें
प्राइमर मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है। इसलिए ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग प्राइमर ही चुनें। इससे आपकी स्किन स्मूद लगेगी और मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।
यह भी पढ़ें- Pedicure At Home: सिर्फ 5 स्टेप्स में घर पर करें पेडिक्योर, फटी एड़ियों और कालेपन से मिलेगा छुटकारा
लाइट वेट फाउंडेशन लगाएं
गर्मियों में आपको बहुत हैवी फाउंडेशन लगाने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि लाइट वेट या ड्यूई फिनिश फाउंडेशन ही लें। अब ब्रश या स्पंज से इसे चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई नहीं लगेगी।
कंसीलर का सही इस्तेमाल करें
जहां जरूरत हो, वहीं कंसीलर आप लगा सकती हैं। आंखों के नीचे और दाग-धब्बों पर थोड़ा सा कंसीलर लगा लें। इससे आपका चेहरा साफ और फ्रेश दिखेगा।
यह भी पढ़ें- Night Hair Care Routine: रात में बालों की ऐसे करें देखभाल, Damage Hair की हो जाएगी छुट्टी
ज्यादा पाउडर न लगाएं
ड्राई स्किन पर ज्यादा पाउडर लगाने से स्किन और ज्यादा रूखी दिख सकती है। इसलिए सिर्फ जरूरी जगह पर ही पाउडर लगाएं।
-1778055821744.jpg)
क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स चुनें
ये सब करने के बाद क्रीम ब्लश और क्रीम हाईलाइटर का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल करने से स्किन में ग्लो नजर आता है और मेकअप भी स्मूद लगता है।
यह भी पढ़ें- Makeup Tips: ऑयली स्किन पर ऐसे करें मेकअप, तपती गर्मी में भी खिला-खिला दिखेगा चेहरा
ध्यान रखें ये बातें
- स्किन टोन और आउटफिट के हिसाब से लिपस्टिक लगाएं
- आंखों में आईलाइनर लगाकर हाइलाइट करें
- मस्कारा भी यूज कर सकती हैं
- एसेसरीज कैरी करें
तो अगर आपकी स्किन भी ड्राई है तो आप ऊपर बताए गए स्टेप्स में मेकअप कर सकती हैं। इससे आपका मेकअप भी अच्छे से सेट हो जाएगा और आपकी स्किन भी ग्लोइंग नजर आएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।