मुंहासों से लेकर स्किन टैनिंग तक दूर करता है केवल 1 कटोरी बेसन

बारिश के मौसम में मुंहासों की समस्या बहुत अधिक हो जाती है। इन मुंहासों से बचने के लिए एक कटोरी बेसन इस्तेमाल करें। यह जादुई बेसन मुंहासों और स्किन टैनिंग को चुटकियों में दूर कर देगा।
Updated:- 2018-08-17, 18:48 IST
one katori besan for glowing skin article

पकौड़े, कड़ी और लड्डू बनाने के लिए बेसन का इस्तेमाल हर घर में होता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि बेसन स्वाद के साथ सौंदर्य को भी निखारता है। इससे बना फेसपैक और मास्क, हर तरह की स्किन को हेल्दी बनाता है और पिंपल्स व एलर्जी से दूर रखता है। 

तो अगर आपको बारिश के मौसम में आपको मुंहासों की समस्या हो गई है तो 1 कटोरी बेसन का इस्तेमाल करेँ। यह 1 कटोरी बेसन मुंहासों के साथ गर्मी में हो चुकी स्किन टैनिंग को भी साफ कर देगा। केवल आपको यह जानने की जरूरत है कि मुंहासों और स्किन टैनिंग को दूर करने के लिए किस तरह की स्किन पर बेसन के किस फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए- 

one katori besan for glowing skin inside

मुंहासों के लिए फेस मास्क 

कब करना चाहिए यूज़- रोज सुबह-शाम दो दिन तक इस मास्क का इस्तेमाल करें। चेहरे पर से मुंहासे ठीक हो जाएंगे और रंग भी साफ हो जाएगा। 

one katori besan for glowing skin inside

स्किन टैन में फायदेमंद

  • गर्मी के मौसम में स्किन टैन हो गई है तो उसे साफ करने के लिए बेसन और टमाटर का इस्तेमाल करें। बेसन स्किन टैनिंग को साफ करता है और टमाटर रंग साफ करता है। 
  • टमाटर के रस में दो चम्मच बेसन मिलाएं। फिर इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर मिक्स कर लें। 
  • अब इस मास्क को चेहरे और स्किन टैनिंग वाले हिस्से पर लगाएं।

कब करना चाहिए यूज़- रोज सुबह इस मास्क को स्किन टैनिंग वाले हिस्सों पर यूज़ करें। इससे स्किन टैनिंग कुछ ही दिनों में साफ हो जाएगी। 

तो इस दो तरह से बेसन का इस्तेमाल करें और पार्लर जाने के झंझट से मुक्ति पाएं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।