चेहरे पर केला लगाने से क्या होता है?

चेहरे पर फलों का इस्तेमाल करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। त्वचा पर केला लगाने से डेड स्किन रिमूव हो जाती है, जिससे आपकी त्वचा साफ और हेल्दी रहती है।
Updated:- 2023-04-12, 12:55 IST
advantages of using banana on face in hindi

फल सेहत और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए आपको बाजार में फलों से बने स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। क्या आपने कभी चेहरे पर केला का इस्तेमाल किया है? चेहरे पर केला लगाने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। केला में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको चेहरे पर लगाने के फायदे बताएंगे। इसलिए आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना चाहिए।

स्किन को करे मॉइश्चराइज

is banana good for dry skin
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपकी त्वचा के लिए केला बेहद फायदेमंद होगा। ड्राई स्किन के कारण खुजली और इरिटेशन होने लगती है। ऐसे में आप चाहें तो त्वचा पर केला लगा सकती हैं। केला नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। त्वचा पर केला लगाने से स्किन हाइड्रेट और मॉइश्चराइज रहती है। आप केला से मास्क बना सकती हैं।

क्या चाहिए?

  • 1 पका केला
  • 1 चम्मच शहद

क्या करें?

इसे भी पढ़ें:केले के साथ मिलाकर लगाएंगी ये चीजें तो त्वचा जाएगी चमक

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक साफ ब्रश से इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • अब मास्क को सूखने के लिए छोड़ दें।
  • गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

इसे भी पढ़ें:DIY: केले से बने इस होममेड फेस पैक से आप भी ला सकती हैं चेहरे की त्वचा में कसाव

एजिंग साइंस की समस्या होगी कम

can banana prevent wrinkles
आजकल कम उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। इसका कारण गलत खान-पान से लेकर त्वचा की सही तरीके से देखभाल न करना है। अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स होने लगी हैं तो आपको किसी एंटी रिंकल क्रीम की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप केला का इस्तेमाल कर सकती हैं। केला के उपयोग से झुर्रियों की समस्या कम हो सकती है।

क्या चाहिए?

  • 1 केला
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

क्या करें?

  • 1 केला को अच्छे से मैश कर लें।
  • अब इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • दोनों चीजों को मिक्स करें।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • उंगलियों पर थोड़ा सा पेस्ट लें।
  • अब इसे चेहरे पर लगाएं और मसाज करें।
  • कुछ देर बार गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।

पिंपल्स होंगे कम

अक्सर ऑयली स्किन या सही देखभाल न करने की वजह से त्वचा पर पिंपल्स निकल आते हैं। पिंपल्स के लिए बाजार में कई फेस वॉश मौजूद हैं, जो यह दावा करते हैं कि इनके उपयोग से मुहांसे कम हो जाएंगे। अगर आपके भी चेहरे पर मुहांसे होते हैं तो आपको केला का इस्तेमाल करना चाहिए। केला में विटामिन सी, ई, पोटैशियम, जिंक और आयरन पाया जाता है। यह सभी तत्व मुहांसे को कम करने में मदद करते हैं।

क्या करें?

  • केला का छिलका अपने चेहरे पर रब करें।
  • कुछ देर त्वचा को सूखने के लिए छोड़ दें।
  • अब अपना फेस ठंडे पानी से धो लें।

डार्क सर्कल्स

आंखों की नीचे पड़े काले घेरों के लिए इस बार आपको अंडर आई क्रीम के बजाय केला का इस्तेमाल करना चाहिए। केला और एलोवेरा जेल का मिश्रण डार्क सर्कल्स के लिए असरदार घरेलू उपाय है।

नोट: हालांकि, केला हर स्किन टाइप पर सूट करता है, लेकिन आपको चेहरे पर इसके उपयोग से पहले पैच टेस्ट करना चाहिए। साथ ही आपको डर्मेटोलॉजिस्ट से भी बात करनी चाहिए।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।