herzindagi
advantages of using avocado on face

शहनाज हुसैन से जानें चेहरे और बालों पर एवोकाडो लगाने के फायदे

एवोकाडो का इस्तेमाल त्वचा और बालों दोनों पर किया जा सकता है। इसके उपयोग से डल स्किन में शाइन आ जाती है। 
Editorial
Updated:- 2023-04-19, 20:00 IST

एवोकाडो में 20 तरह के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। एवोकाडो के सेवन से हेल्थ अच्छी रहती है। आजकल एवोकाडो का इस्तेमाल त्वचा और बालों पर भी किया जाने लगा है। आपको मार्केट में एवोकाडो से बने कई स्किन और हेयर केयर प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। आज इस आर्टिकल में शहनाज हुसैन आपको चेहरे और बालों पर एवोकाडो का इस्तेमाल और फायदों के बारे में बताएंगी।

त्वचा पर एवोकाडो लगाने के फायदे

benefits of using avocado on skin

  • हमारी स्किन सही तरीके से फंक्शन करे, इसके लिए त्वचा को जरूरी और पर्याप्त पोषक तत्वों की जरूरत होती है। त्वचा पर एवोकाडो के उपयोग से नए सेल्स बूस्ट होते हैं।
  • अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगी हैं तो आपको स्किन केयर रूटीन में एवोकाडो का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • त्वचा में कोलेजन की कमी से स्किन ढीली पड़ने लगती है। त्वचा में कसाव लाने के लिए आप अपने स्किन केयर रूटीन में एवोकाडो शामिल कर सकती हैं।

बालों के लिए है फायदेमंद

expert quote on avocado

  • एवोकाडो में बी-कॉम्प्लेक्सऔर विटामिन्स पाए जाते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने का काम करता है।
  • विटामिन ए बालों के टेक्सचर में सुधार लाता है।
  • बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। एवोकाडो में पाए जाने वाले प्रोटीन से बाल मजबूत होते हैं।
  • स्कैल्प के एसिड-अल्कालाइन को बैलेंस करने के लिए भी आप बालों में एवोकाडो का उपयोग कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:डैमेज स्किन के लिए वरदान है एवोकाडो, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

बनाएं हेयर पैक

benefits of using avocadoबालों में हेयर पैक लगाने से कई तरह के फायदे होते हैं। बालों के लिए आप एवोकाडो से हेयर पैक बना सकती हैं।

क्या चाहिए?

  • 1 एवोकाडो
  • 2-3 चम्मच शहद
  • नींबू के रस की कुछ बूंदें

क्या करें?

  • एवोकाडो को अच्छे से मैश कर लें।
  • एवोकाडो में 2-3 चम्मच शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें।
  • अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार है बालों के लिए एवोकाडो से बना हेयर पैक

इसे भी पढ़ें:लंबे बालों के लिए इस तरह करें एवोकाडो का इस्तेमाल

कैसे करें इस्तेमाल?

  • ब्रश की मदद से बालों में अच्छे से इस पैक को लगा लें।
  • करीब आधे घंटे तक अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें।
  • अब अपने बालों को अच्छे से वॉश कर लें।
  • इस पैक के इस्तेमाल से आपके बाल नरिश और मॉइश्चराइज हो जाएंगे।

(फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्‍यूटी के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।