ancient beauty secret in hindi

जवां और ग्लोइंग स्किन के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों में लड़कियां फॉलो करती हैं ये ब्यूटी सीक्रेट

त्वचा का ग्लो बरकरार रखने के लिए आप भी कुछ ब्यूटी सीक्रेट फॉलो कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन हमेशा जवां रहेगी। 
Editorial
Updated:- 2022-05-24, 10:30 IST

त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इन सभी चीजों में केमिकल होता है, जिसकी वजह से स्किन खराब होने लगती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि भारत के अलग-अलग राज्यों की लड़कियां अपने चेहरे का ग्लो बरकरार रखने के लिए किन चीजों का उपयोग करती हैं? शायद नहीं तो चलिए विस्तार से जानते हैं उन ब्यूटी सीक्रेट के बारे में जिन्हें लड़कियां फॉलो करती हैं।

लद्दाख

different state beauty secretलद्दाख एक ऐसी जगह है जहां पर हमेशा ठंडा रहती है, क्योंकि यह काफी ऊंचाई पर बसा शहर है। यहां धूप भी कम आती है। साथ ही यहां की हवा भी ड्राई होती है। जिसका असर त्वचा पर पड़ता है और स्किन रेड और ड्राई हो जाती है। इसके लिए लद्दाख की महिलाएं खुबानी का उपयोग करती हैं। लद्दाख में खुबानी उगाई जाती है। खुबानी का तेल त्वचा की रेडनेस, ड्राईनेस और चेहरे पर ग्लो लाने के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

कश्मीर

कश्मीरी केसर दुनियाभर में मशहूर है। दूध में केसर मिलाकर पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। उसी तरह कश्मीर की महिलाएं अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए केसर में दूध मिलाकर अपने चेहरे पर लगाती हैं। इससे पार्लर से भी ज्यादा अच्छा ग्लो मिलता है। दूध में मॉइस्चराइजिंग क्वालिटी होती है, वहीं केसर चेहरे पर चमक लाने का काम करता है।

राजस्थान

rajasthani beauty secretराजस्थान में महिलाएं अपनी स्किन पर मुल्तानी मिट्टी लगाती हैं। मुल्तानी मिट्टी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे त्वचा पर मुंहासे नहीं होते हैं। साथ ही स्किन साफ हो जाती है, जिससे चहेर पर ग्लो आने लगता है। जिन महिलाओं की ऑयली स्किन होती है वह मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिलाकर इसका उपयोग करती हैं। वहीं ड्राई स्किन के लिए दूध और मुल्तानी मिट्टी का कॉम्बिनेशन बेस्ट होता है।

इसे भी पढ़ें:प्राचीन समय में महिलाएं जवां और ग्लोइंग स्किन के लिए फॉलो करती थीं ये ब्यूटी सीक्रेट

असम

असम की महिलाएं अपने शरीर पर पीसी हुई दाल के साथ हल्दी का पेस्ट लगाती हैं। इससे न केवल चेहरा बल्कि पूरा शरीर साफ और चमकदार हो जाता है। दाल से चेहरा स्क्रब हो जाता है,जबकि हल्दी त्वचा पर निखार लाती है। (चेहरे के दाग-धब्बों के लिए नुस्खे)

इसे भी पढ़ें:दिन और रात में इन 4 स्टेप्स से करें स्किन की देखभाल

तमिलनाडु

sandalwood for beautyचंदन को बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इसका उपयोग पूजा के दौरान किया जाता है। तमिलनाडु में चंदन से न केवल टीका लगाया जाता है, बल्कि इसका इस्तेमाल चेहरे को हील करने के लिए भी किया जाता है। चंदन से चेहरे को ठंडक मिलती है, जिससे त्वचा निखर जाती है। इसलिए यहां के महिलाएं चेहेर पर चंदन का पेस्ट लगाती हैं। (गर्मियों के लिए स्किन केयर टिप्स)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।