कहीं जोरू, कहीं घोइनी, कहीं घरैतिन...क्या आपको पता है पत्नी को भारत के अलग-अलग हिस्सों में क्या कहा जाता है?

Different Names For Wife in India:भारत एक ऐसा देश है जहां की विविधता केवल खान-पान और पहनावे तक सीमित नहीं है बल्कि यहां की बोलियों और भाषाओं में भी गजब का संगम देखने को मिलता है। भारतीय समाज में पत्ती का रिश्ता बेहद खास और गहरा होता है, जिसे व्यक्त करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र ने अपने-अपने शब्द गढ़ें हैं। ये केवल संबोधन मात्र नहीं बल्कि उस क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति और प्रेम को भी दर्शाते हैं। भारत के अलग-अलग हिस्सों में पत्नी के लिए इस्तेमाल होने वाले नाम इस बात का प्रमाण हैं कि हमारे देश में एक ही रिश्ते को देखने के कितने खूबसूरत नजरिए हो सकते हैं।
इन शब्दों का चयन उस क्षेत्र के रीति-रिवाजों और लोक-जीवन के आधार पर होता है। आज के इस लेख में हम आपको भारत के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में पत्नी के लिए प्रचलिच शब्दों के बारे बताने जा रहे हैं
उत्तर भारत, बिहार में पत्नी को क्या कहते हैं?
उत्तर भारत में पत्नी के लिए शब्दों की एक लंबी लिस्ट है। उत्तर प्रदेश और बिहार में मेहरारू शब्द बहुत प्रसिद्ध है, वहीं मैथिली में इसे कनिया कहा जाता है। हरियाणा और राजस्थान में पत्नी को लुगाई या बींदणी जैसे कहकह पुकारा जाता है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पत्नी के लिए घोइनी या ब्वारी प्रयोग किए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या होता है 'औरत' शब्द का मतलब? आप भी जानें
पश्चिम भारत मराठी और गुजराती में पत्नी को क्या कहा जाता है?
महाराष्ट्र में मराठी में पत्नी को सबसे ज्यादा बायको कहकर पुकारा जाता है। गुजरात में पत्नी को श्रीमती और बोलचाल में कई लोग बा' या घरनी लक्ष्मी का संबोधन देते हैं।
दक्षिण भारत में पत्नी को क्या कहा जाता है?
तमिल में पत्नी को मानाइवी कहा जाता है। तेलुगु में पत्नी को भार्या कहा जाता है। कन्नड़ भाषा में हेनती, जबकि केरल की मलयालम भाषा में इसे भार्या या पेन कहा जाता है। दक्षिण भारतीय संस्कृति में पत्नी को गृहलक्ष्मी के रूप में बहुत सम्मान दिया जाता है।
पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में पत्नी को क्या कहा जाता है?
बंगाल में पत्नी को अक्सर बौ कहा जाता है। बंगाली समाज के लोग पत्नी को गिन्नी भी कहते हैं। ओड़िशा में भार्या कहा जाता है। वहीं असम में पत्नी को घैनी कहा जाता है। पूर्वोत्तर के राज्यों में जनजातीय बोलियों के अनुसार यह नाम बदल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- Urdu Words in Hindi: उर्दू शब्दों का कलेक्शन जो आपकी जुबान को चाशनी की तरह बना देंगे मीठा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik, shuttertosck
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।