शहनाज हुसैन से जानें ट्रैवलिंग के दौरान कैसे रखें त्वचा का ख्याल

ट्रैवलिंग के दौरान स्किन और बालों का ध्यान रखना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है, लेकिन इस दौरान थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए आज शहनाज हुसैन आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आई हैं, जिन्हें फॉलो कर आप ट्रैवलिंग के दौरान बाल और त्वचा को होने वाले नुकसान से बचा सकती हैं।
स्किन केयर
ट्रैवलिंग के दौरान हाथ और होंठ आसानी से ड्राई हो जाते हैं। मॉइस्चराइजिंग क्रीम को हाथों पर दो-तीन बार लगाएं और अच्छे से मसाज करें। अपने पास मॉइस्चराइजर, रिहाइड्रेंट क्लींजर, हैंड क्रीम और लिप बाम जरूर रखें। ऑयली स्किन के लिए एक स्क्रब काम आएगा, जो आपकी त्वचा को चमकदार बनाएगा। साथ ही पोर्स की डीप क्लीन करेगा।
बालों की देखभाल
सिरों पर भी कंडीशनर लगाएं। हेयर क्रीम विद सनस्क्रीन बालों को धूप से बचाने का काम करेगा। अपने बालों को धूप, हवा और धूल के संपर्क में आने से बचाने के लिए स्कार्फ साथ रखें। मोटरिंग, बोटिंग और पैदल चलने के दौरान आपको इसकी आवश्यकता होगी।
इसे भी पढ़ें:रोड ट्रिप के दौरान इस तरह से रखें अपनी त्वचा का ख्याल
शाइनी बालों के लिएंक्या करें
हॉलिडे के दौरान अपने बालों के लुक को बेहतर बनाने के लिए चाय और बियर का इस्तेमाल करें। इनका उपयोग बालों को धोने और उनमें चमक लाने के लिए किया जा सकता है। ड्राई बालों के लिए बियर एक अच्छा ऑप्शन है। बियर में नींबू का रस मिलाकर उससे बाल धोएं। कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें और सादे पानी से हेयर वॉश कर लें।
इसे भी पढ़ें:ट्रैवल करते वक्त रखें चेहरे का ख्याल, ये 8 टिप्स आएंगे काम
ऑयली बालों की केयर
ऑयली बालों के लिए 4 से 5 कप गर्म पानी में एक टी बैग डालें। टी बैग निकालें और पानी को ठंडा कर लें। फिर इसमें एक नींबू का रस मिलाएं। अब इस पानी से अपने बालों को धो लें। यह हेयर रिंस बालों को सिल्की और शाइनी बनाने में मदद करता है। (ऑयली बालों के लिए टिप्स)
हेयर स्टाइलिंग
बालों को स्टाइल करने के लिए कोई हेयर ड्रायर, रोलर्स या हीटिंग रॉड ले जा सकता है। अगर हेयर ड्रायर और हीटिंग रॉड्स का इस्तेमाल किया जाता है तो बालों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए तेल और कंडीशनर का इस्तेमाल करना जरूरी होगा।
फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्यूटी के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।