बालों को हेल्दी रखने के लिए हम अक्सर कुछ ऐसे ट्रीटमेंट या प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, जिसे लगाने के बाद बाल हेल्दी रहते हैं। लेकिन इसका असर कुछ ही समय के लिए बालों के स्कैल्प में रहता है। इसके बाद आपके बालों में मौजूद नमी गायब हो जाती है। ऐसे में जरूरी है की आप आयुर्वेदिक हेयर मास्क को अप्लाई करें। ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम ने ऐसे ही एक आयुर्वेदिक हेयर मास्क के बारे में बताया। जिसे लगाने के बाद आपके बालों की ग्रोथ कुछ ही समय में बढ़ती हुई दिखाई देगी।
आयुर्वेदिक हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
- भृंगराज पाउडर - 1 चम्मच
- आंवला पाउडर - 1 चम्मच
- मेथी पाउडर - 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल -2 चम्मच
- नारियल तेल या बादाम तेल - 1/5 चम्मच

हेयर मास्क बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको एक बड़ा बाउल लेना है।
- अब इन सभी चीजों को इसमें डालना है।
- उसमें एलोवेरा जेल और तेल मिलाकर अच्छे से गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- अगर आप मिलाना चाहें तो इसमें गुलाबजल को डाल सकते हैं।
- अब इसे पेस्ट को बनाकर थोड़ी देर के लिए रख दें।
आयुर्वेदिक हेयर मास्क लगाने का तरीका
- इसके लिए आपको हेयर मास्क को ब्रश की मदद से बालों के स्कैल्प और लेंथ पर लगाना है।
- फिर इसे 30 से 40 मिनट सूखने देना है।
- इसके बाद शैंपू से बालों को साफ कर लेना है।
- इसे लगाने से आपके बाल हेल्दी नजर आएंगे। साथ ही, बालों की ग्रोथ कुछ ही दिनों में अच्छी होने लगेगी।

एक्सपर्ट से जानें इस हेयर मास्क के फायदे
- भृंगराज और मेथी स्कैल्प को मजबूती देता है, जिसकी मदद से बाल कम झड़ते हैं।
- आंवला और एलोवेरा विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं।
- एलोवेरा बालों को डीप कंडीशनिंग भी करता है।
- यह मास्क पूरी तरह आयुर्वेदिक है, जिससे हेयर फॉल, केमिकल डैमेज और पतले बालों की समस्या दूर होती है।

इस तरह से आप एक्सपर्ट की राय मानकर हेयर मास्क को बना सकते हैं। इसका इस्तेमाल करके आपके बाल हेल्दी नजर आएंगे। बस आप एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों