अगर आपकी स्किन ऑयली हैं तो रोज इन 3 चीजों के इस्तेमाल से बचें, स्किन नहीं होगी एक्स्ट्रा ऑयली

ऑयली स्किन की केयर करना बहुत ही मुश्किल भरा काम होता है क्योंकि अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको अपने चेहरे का बहुत खास ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि खास ख्याल रखने के बाद भी स्किन एक्स्ट्रा ऑयली हो जाती है और हमें समझ नहीं आता की ऐसा क्यों हो रहा है। तो हम आपको बताते है कि ऐसा क्यों होता है। ऐसा दरअसल इसलिए होता है, क्योंकि कई बार हम अपने डेली लाइफ में कुछ ऐसी अनदेखी और छोटी-छोटी गलतियां कर जाते हैं, जिनका हमें अहसास भी नहीं होता और ऐसी गलतियां आपके चेहरे को ज्यादा ऑयली बना देती हैं। तो आइए जानते हैं कि कि कौन सी ऐसी गलतियां होती है जिन्हें डेली किए जाने से स्किन एक्स्ट्रा ऑयली हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: Skincare: अगर चेहरे पर ड्राईनेस की वजह से हो रही है लकीरें तो इन 5 ब्यूटी टिप्स को आजमाएं
बार-बार चेहरा ना धोएं
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ये सोचकर चेहरा बार-बार ना धोएं कि इससे स्किन ऑयल फ्री हो जाएगी। शायद आपको नहीं पता ऐसा करके आप अपनी स्किन को ज्यादा ऑयली बना रही हैं। इसलिए, चेहरे को एक दिन में दो बार धोएं। साथ ही, चेहरे को धोने के लिए क्लींजर का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें, इससे त्वचा ज्यादा ऑयली होती है। क्लींजर थोड़े समय के लिए आपके स्किन को ऑयल फ्री कर सकता है लेकिन लंबे समय के लिए ये कारगर नहीं है।
ओवर-एक्सफोलिएट से बचें
धूल और प्रदूषण से चेहरा बेजान हो जाता है, जिससे चेहरे की चमक खो जाती है और इसे दूर करने के लिए स्किन को एक्सफोलिएशन किया जाता है। एक्सफोलिएशन की मदद से डेड स्किन को रिमूव किया जाता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है। मृत त्वचा से छुटकारा पाने के लिए एक्सफोलिएशन बहुत जरूरी है। लेकिन ओवर-एक्सफोलिएट आपके चेहरे को नुकसान पंहुचा सकती है। इसलिए अगर आपकी स्किन ऑयली है तो डेली स्क्रब ना करें।
मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल ना करें
आपकी त्वचा ऑयली है तो आपको मॉइस्चराइजर के इस्तेमाल से बचना होगा क्योकि इससे आपकी त्वचा ज्यादा ऑयली हो जाएगी। लेकिन त्वचा की नेचुरल नमी को बनाएं रखने के लिए कम मात्रा में और कुछ दिनों के अंतराल में मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि हमेशा लाइटवेट मॉइस्चराइज़र का ही इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें: Skin Care Tips: ग्रीन टी और कोकोनट ऑयल के पैक से मिलेगी दमकती त्वचा और जवां निखार
जब स्किन ज्यादा ऑयली हो जाती है तो स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं जैसे ब्लैकहेड्स, मुँहासे, ब्रेकआउट, एक्जिमा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इन टिप्स को जरूर अपनाएं और निखरी और चकमदार त्वचा पाएं। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।
Photo courtesy- (freepik.com, nirbhayam.com, nivea)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।