herzindagi
Face Ubtan

चेहरे पर ठंडक और ताजगी के लिए लगाएं Ubtan, जानें कैसे करें तैयार

 जब भी चेहरे के ग्लो या ताजगी बढ़ाने की बात आती है, तो ऐसे में हम टोनर का इस्तेमाल करते हैं। इस बार आप फेस उबटन से अपने चेहरे का ग्लो बढ़ाएं, ताकि आपके चेहरे की सुंदरता दोगुनी बढ़ जाए।
Editorial
Updated:- 2025-08-07, 14:21 IST

जब भी चेहरे के ग्लो को बढ़ाने की बात आती है, तो हम पार्लर जाकर फेशियल करवाते हैं, ताकि चेहरे की डलनेस को सही कर सके। लेकिन हर बार पार्लर जाकर हजारों रुपये देना भी हमारी जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप घरेलू नुस्खों को ट्राई करें। ऐसा इसलिए क्योंकि घरेलू नुस्खे स्किन पर किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। साथ ही, चेहरे का ग्लो बढ़ता हैं। साथ ही, घर पर उबटन को बनाना काफी आसान होता है। आर्टिकल में बताते हैं कैसे आप घर पर उबटन को बना सकते हैं।

होममेड उबटन बनाने के लिए सामग्री

  • खीरा-1
  • टमाटर-1
  • मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच
  • नींबू
  • गुलाब जल

2 - 2025-08-07T131915.489

होममेड उबटन बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करना है।
  • फिर आपको टमाटर को भी कद्दूकस कर लेना है।
  • अब आपको एक कॉटन का कपड़ा लेकर इन दोनों चीजों का पानी निकाल लेना है।
  • फिर इस पानी को मुल्तानी मिट्टी में मिक्स करना है।
  • इसमें आपको नींबू और गुलाब जल को मिक्स करना है।
  • इसके बाद आपको इन सभी चीजों को मिक्स करना है।
  • फिर इसे स्टिक लगाकर जमाने रख देना है।

ubtan (2)

होममेड उबटन कैसे करें इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको उबटन को फ्रीज से निकालना है।
  • फिर चेहरे को साफ करने के बाद इसका इस्तेमाल करना है।
  • इसे अच्छे से पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • इसके बाद इसे 20 मिनट के लिए सूखने दें।
  • फिर चेहरे को पानी से साफ करके मॉइश्चराइजर लगाना है।
  • इसे लगाने के कुछ समय तक आपको किसी भी चीज को चेहरे पर अप्लाई नहीं करना है।

इसे भी पढ़ें:  ग्लोइंग स्किन के लिए हफ्ते में एक बार लगाएं ये सस्ता घर बना उबटन, दिखेंगी खूबसूरत

होममेड उबटन लगाने के फायदे

  • अगर आप घर पर बने उबटन को लगाते हैं, तो इससे चेहरे की गंदगी नेचुरली कम हो जाती है।
  • आप इस तरह के उबटन को लगाने से चेहरे को हाइड्रेट रख सकते हैं।
  • चेहरे पर किसी भी तरह के केमिकल प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से बचते हैं।
  • चेहरे पर उबटन के इस्तेमाल से त्वचा साफ नजर आती है।

अगर आप भी बाहर के केमिकल प्रोडक्ट के इस्तेमाल से थक गए हैं, तो ऐसे में आप इस उबटन का इस्तेमाल करें। इससे आपके चेहरे पर नेचुरली ग्लो नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: उबटन लगाने के पहले और बाद में किन चीजों का रखें ध्यान, एक्सपर्ट से जानें सब

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 Image Credit- Freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।