Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:32 AM IST

उबटन लगाने के पहले और बाद में किन चीजों का रखें ध्यान, एक्सपर्ट से जानें सब

अगर आप भी घर पर उबटन बनाकर अपने चेहरे पर लगाती हैं, तो एक्सपर्ट से जानें उबटन लगाने से पहले और उसके बाद किन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए।
Updated:- 2025-06-05, 15:30 IST
image

फेस वॉश, स्क्रब, उबटन इन सभी चीजों का इस्तेमाल कर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखती है। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी है, जो कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी अपनी स्किन पर कोई खास असर नहीं देख पाती है। ऐसे में वे होम रिमेडी भी आजमाती है। अगर आप भी घर पर उबटन बनाकर अपने चेहरे पर लगाती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि उबटन लगाने से पहले और उसके बाद किन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-05-21T124317.602

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि उबटन का इस्तेमाल कर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाती है, ऐसे में आप उबटन लगाने के पहले और बाद में कुछ खास बातों का ध्यान रखें। जब भी आप उबटन का चेहरे पर इस्तेमाल करें, तो सबसे पहले स्किन के किसी हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ महिलाओं की स्किन का टाइप अलग होने की वजह से उन्हें रिएक्शन हो सकता है।

उबटन लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

इसके अलावा उबटन का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें उसके बाद इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। उबटन लगाते वक्त अगर आपको स्किन पर जलन या दूसरी समस्या होती है, तो आप इसे जोर से रगड़कर ना निकाले बल्कि धीरे-धीरे आसानी से इसे निकालने की कोशिश करें और तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लें।

यह भी पढ़ें: शहद और मलाई का ऐसे करें इस्तेमाल, स्किन पर दिखेगा फायदा

उबटन लगाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

1 - 2025-05-21T124319.338

उबटन लगाने के बाद आप अपने चेहरे को रगड़े न और ना ही जोर से इसे हटाने की कोशिश करें। आप हल्के हाथों से गोल आकार में घूमाते हुए इसे आराम से निकालने की कोशिश करें। इसके अलावा उबटन के तुरंत बाद फेस वॉश या स्क्रब का इस्तेमाल भूलकर भी ना करें। इससे आपको स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।

यही नहीं उबटन के डायरेक्टर बाद आपको प्रदूषण या तेज धूप वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए। आप हफ्ते में एक या दो बार ही उबटन का इस्तेमाल करें, ज्यादा उबटन का इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें: Open Pores Problem: ओपन पोर्स से हैं परेशान, तो एक्सपर्ट से जानें कैसे रखें स्किन को बेदाग और साफ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।