घर पर बनाएं Homemade Face Cream, चेहरे पर दिखेगा नेचुरल निखार

बाजार में मिलने वाली क्रीम में केमिकल्स होते हैं जो लंबे समय तक त्वचा पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करे और सॉफ्ट बनी रहे, तो होममेड फेस क्रीम सबसे बेस्ट होती है। इसे आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकती हैं और इसमें इस्तेमाल होने वाले सभी इंग्रेडिएंट्स भी नेचुरल होते हैं। आप चाहें तो इसके लिए सबसे पहले एक्सपर्ट राय भी ले सकती हैं। आइए आर्टिकल में बताते हैं क्रीम को कैसे बनाएं और इसके क्या फायदे होते हैं।
होममेड फेस क्रीम बनाने के फायदे
- स्किन पर केमिकल्स का असर नहीं होता।
- चेहरे पर नेचुरल निखार और ग्लो आता है।
- ड्राईनेस, रफनेस और पिगमेंटेशन की समस्या कम होती है।
- सर्दी-गर्मी हर मौसम में स्किन को मॉइस्चराइज रखती है।
होममेड फेस क्रीम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
- नारियल तेल या बादाम का तेल- 1 चम्मच
- गुलाब जल- 1 चम्मच
- विटामिन-ई कैप्सूल- 1
- एसेंशियल ऑयल- कुछ बूंदें
इसे भी पढ़ें: क्या भुनी हल्दी से चमकेगा चेहरा? एक्सपर्ट की जानें राय
होममेड फेस क्रीम बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक साफ कटोरी में एलोवेरा जेल डालें।
- इसमें नारियल तेल या बादाम का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इसमें गुलाब जल और विटामिन-ई कैप्सूल का तेल मिलाएं।
- चाहें तो 2 से 3 बूंदें एसेंशियल ऑयल की डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- इसे एक कांच के छोटे डिब्बे में भरकर फ्रिज में स्टोर करें।
होममेड फेस क्रीम को इस्तेमाल करने का तरीका
- रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे को धोकर इस क्रीम को लगाएं।
- हल्के हाथों से मसाज करें ताकि यह स्किन में अच्छे से समा जाए।
- नियमित इस्तेमाल से त्वचा पर नैचुरल निखार दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं हल्दी और एलोवेरा से बनी ये 2 नाइट क्रीम्स, जिद्दी दाग भी हो सकते हैं हल्के
खास टिप्स
- अगर आपकी स्किन ऑयली है तो नारियल तेल की जगह जोजोबा ऑयल इस्तेमाल करें।
- ड्राई स्किन वालों के लिए शिया बटर मिलाना और भी फायदेमंद होगा।
- इस क्रीम को 7 से 10 दिन तक फ्रिज में सुरक्षित रखा जा सकता है।
इस तरह से आप घर पर क्रीम बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आएगा। साथ ही, आपके चेहरे का निखार दोगुना हो जाएगा। बस आपको एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना है।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।