हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहिए? फॉलो करें ये मॉर्निंग और नाइट स्किन केयर टिप्स

हर महिला चाहती है कि उसकी त्वचा हेल्दी हो, साथ ही वह हमेशा ग्लो करे। लेकिन, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच त्वचा की देखभाल करने का सही समय नहीं मिल पाता है। इसी के साथ, कई सारे प्रोडक्ट्स और घरेलू उपाय करने के बाद भी परिणाम आपकी इच्छा के अनुसार नहीं आता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप सही स्किन केयर रूटीन फॉलो नहीं करती हैं। इस वजह से जहां स्किन से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं, वहीं इससे स्किन का ग्लो भी छिन जाता है।
आपकी स्किन हेल्दी रहें और ये ग्लो करें, इसके लिए हम आपको सुबह और रात के लिए कुछ बेहतरीन स्किन केयर टिप्स बता रहे हैं। इन टिप्स को फॉलो करने से जहां स्किन हेल्दी रहेगी, वहीं ये चमकदार भी होगी।
चेहरे को सही तरह से करें क्लीन
चेहरे की चमक बनी रहे और ये हेल्दी रहे, इसके लिए आप इसे क्लींजर की मदद से साफ करें। क्लींजर का इस्तेमाल करने से स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल साफ होगा, साथ ही, चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी भी साफ होगी। यह काम आप सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले करें।
ये भी पढ़ें: Coconut Scrub: टैनिंग कम करने में मदद करेगा ये घर बना सस्ता कोकोनट स्क्रब, जानें बनाने का तरीका
चेहरे पर टोनर करें अप्लाई
स्किन ग्लो करें, इसके लिए क्लींजर का इस्तेमाल करने के बाद आप चेहरे पर टोनर अप्लाई करें। टोनर का इस्तेमाल करने से त्वचा के पोर्स बंद हो जाएंगे, साथ ही, स्किन के pH लेवल का संतुलन भी बना रहेगा। टोनर को आप चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन करने के बाद अप्लाई करें।
मॉइस्चराइजर करें अप्लाई
स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आप मॉइस्चराइजर का जरूर इस्तेमाल करें। यह त्वचा की नमी को बनाए रखता है, साथ ही, इसको मुलायम बनाने का भी काम करता है। सुबह के समय आप चेहरे पर लाइटवेट मॉइस्चराइजर अप्लाई करें और रात को आप हैवी मॉइस्चराइजर का चुनाव कर सकती हैं। किस तरह का मॉइस्चराइजर आपकी स्किन के लिए बेस्ट रहेगा, इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट की मदद ले सकती हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- मेकअप का कम इस्तेमाल करें।
- हफ्ते में 2 दिन फेस मास्क का इस्तेमाल करें।
- स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को धो लें।
- हमेशा सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें: स्क्रब करने के बाद आप भी करती है ये काम, तो त्वचा को हो सकता है नुकसान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
- क्या मॉर्निंग और नाइट का स्किन केयर रूटीन अलग-अलग होना जरूरी है?
- सुबह और रात की स्किन केयर अलग-अलग होती है। सुबह के समय त्वचा को सूरज और प्रदूषण से बचाने के लिए देखभाल की जाती है, जबकि रात को त्वचा को रिपेयर करने के लिए।
- सुबह उठते ही स्किन पर क्या लगाना चाहिए?
- सबसे पहले फेस को क्लीन करें और फिर टोनर, सीरम और मॉइश्चराइज़र लगाएं। आख़िर में धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन अप्लाई करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।