Coconut Oil For Skin: आप भी चेहरे के लिए नारियल तेल का करती हैं इस्तेमाल? तो इसके साथ मिला लें ये एक चीज

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। यही नहीं वे ना जानें कितने उपाय भी करती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और सबसे हटके दिखना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप घर पर रहकर अपनी स्किन को खूबसूरत बना सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

ब्यूटी एक्सपर्ट रेखा रानी ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही महिलाओं को स्किन सम्बंधित समस्या होने लगती हैं। अगर आपको भी गर्मी के दिनों में अपनी स्किन पर रैशेज, जलन और पिम्पल्स जैसी परेशानी होती है या आप टैनिंग से राहत पाना चाहती हैं, तो आप घर पर रहकर नारियल तेल का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की स्किन को स्वस्थ रख सकती हैं।
गर्मी के मौसम में स्किन को ऐसे रखें हाइड्रेट
ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे बताया कि गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे को धोकर इसे अच्छी तरह सूखा लें। इसके बाद आप एक कंटेनर में नारियल तेल निकाल लें। अब आप इस नारियल तेल में कुछ बून्द गिलीसरीन की मिलकर इसे थोड़ी देर ढक कर रख दें, इसके बाद आप इसे चेहरे पर लगाकर सो सकती हैं। दूसरे दिन सुबह आप अपने चेहरे को धो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Face Toner: चेहरे को रखना है हाइड्रेट, तो बनाएं एलोवेरा जेल टोनर
इन बातों का रखें ध्यान

गर्मी के मौसम में स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए ये उपाय आपकी मदद कर सकता है। ऐसा आप एक हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे 2 घंटे के लिए लगाकर भी अपने चेहरे को धो सकती हैं। ध्यान रहे आपको इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना है। क्योंकि हर किसी की स्किन का टाइप अलग अलग होता है। ऐसे में कुछ महिलाओं को इससे परेशानी हो सकती हैं। अगर पैच टेस्ट के दौरान आपको चेहरे पर कोई प्रॉब्लम होती हैं, तो ऐसा करना बंद कर दें।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ महिलाओं को इससे परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: नहाने के बाद फेस हो जाता है ड्राई? जानिए कैसे पाएं सॉफ्ट और हाइड्रेट स्किन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।