घर में बने इस एंटी-एजिंग कद्दू फेस पैक से ढलती उम्र को कहें अलविदा

क्या चेहरे की फाइन लाइन्स के कारण उम्र दिखने लगी है?
क्या ढलती उम्र के साथ चेहरे का ग्लो भी कम हो गया है?
क्या महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं?
तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए एक ऐसा जबरदस्त नुस्खा लेकर आए हैं जो आपकी समस्या को बहुत ज्यादा पैसा खर्च किए बिना और नेचुरल तरीके से कम कर देगा। इस नुस्खे की सबसे अच्छी बात यह है कि यह ढलती उम्र को रोकने के साथ-साथ आपकी त्वचा को ग्लोइंग और बेदाग बना देगा।
जी हां हम कद्दू की बात कर रहे हैं। आपको लग रहा होगा कि भला कद्दू किस काम का हो सकता है? तो हम आपको बता दें कि यह रेटिनोइक एसिड, जरूरी एंटी-ऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए, सी और ई से भरपूर होता है। आपने देखा होगा कि ये सभी तत्व महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स में मौजूद होते हैं। अगर आप जानना चाहती हैं कि इस सब्जी का इस्तेमाल इसके एंटी-एजिंग फायदे पाने के लिए कैसे किया जा सकता है तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। आज हम आपको कद्दू से बने एक एंटी-एजिंग फेस पैक के बारे में बताएंगे। जिसे आप आसानी से घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
सामग्री
- ताजा कद्दू- 1/2 कप
- ताजा पपीता- 1/2 कप
- एप्पल साइडर विनेगर- 1 बड़ा चम्मच
- शहद- 1 बड़ा चम्मच
विधि
- फूड प्रोसेसर में कद्दू, पपीता, सिरका और शहद डालकर पीस लें।
- जब सभी चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, तो इसे एक साफ बर्तन में निकाल लें।
- आंखों के आस-पास की त्वचा को छोड़कर अपने चेहरे पर पैक लगाने के लिए फेस मास्क ब्रश का इस्तेमाल करें।
- फेस पैक को ऊपरी दिशा में लगाएं।
- इसे कम से कम 10 मिनट के लिए ड्राई होने के लिए छोड़ दें।
- फिर इसे पानी से अच्छी तरह से धो लें और अपना पसंदीदा एंटी-एजिंग मॉइश्चराइजर लगा लें।
- इस नुस्खे को आप हफ्ते में 2 से 3 इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अच्छे रिजल्ट पाने के लिए लगातार इसका इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें:घर में सिर्फ 50 रुपये में एंटी-एजिंग क्रीम तैयार करें और झुर्रियों से छुटकारा पाएं
एंटी-एजिंग फेस पैक के फायदे
कद्दू का यह फेस पैक काफी सॉफ्ट और असरदार है।
कद्दू
- चूंकि कद्दू अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड से बना होता है, यह एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाता है, सेल टर्नओवर में सुधार करता है और त्वचा को चमकदार बनाए रखता है।
- कद्दू में बीटा-कैरोटीन और विटामिन-सी भी होता है, जो झुर्रियों और काले धब्बों को कम करने और यूवी डैमेज से त्वचा की सुरक्षा करने और फी रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है।
- कद्दू में जिंक भी पाया जाता है, जो एक ट्रीटमेंट एजेंट के रूप में काम करता है।
एप्पल साइडर विनेगर
- एप्पल साइडर विनेगर में अल्फा हाइड्रॉक्सिल एसिड होता है, जो डेड स्किन को हटाने में मदद करता है और हेल्दी और शाइनी त्वचा को बढ़ावा देता है।
- इतना ही नहीं, एप्पल साइडर विनेगर एजिंग के साइन्स को दूर करने और फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में भी सहायक होता है।
- एप्पल साइडर विनेगर त्वचा को शांत करके उसे स्मूथ और सॉफ्ट बनाता है।
- एप्पल साइडर विनेगर में एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं जो त्वचा में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने और पोर्स को कम करने में मदद करते हैं, जो ऑयली त्वचा वाली महिलाओं के लिए सही इलाज है।
- यह आपकी त्वचा के पीएच को भी कंट्रोल करता है।
पपीता
- पपीते में पपेन (papain) होता है। यह एक ऐसा एंजाइम है जो त्वचा को स्मूथ बनाता है।
- पपीते का चमकीला नारंगी-गुलाबी रंग इस बात की ओर इशारा करता है कि यह कैरोटीनॉयड से भरपूर है।
- कैरोटीनॉयड एंटी-ऑक्सीडेंट का एक वर्ग है जिसमें बीटा कैरोटीन, लाइकोपीन, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे शरीर के सहायक पदार्थ शामिल होते हैं। साथ ही पपीता बहुत ही शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-ए, सी और ई का एक मजबूत स्रोत है।
- पपीता त्वचा में होने वाली सूजन का भी मुकाबला कर सकता है।
शहद
- अगर आपकी त्वचा ड्राई और खुजली वाली है तो शहद लगाने से शांत प्रभाव पड़ता है।
- शहद अपने एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के साथ फ्री रेडिकल डैमेज और प्रदूषकों से लड़ता है और त्वचा को हाइड्रेशन देने के लिए एकदम सही है।
- इससे आपकी त्वचा स्मूथ होती है और रंगत में भी निखार आता है।
इसे जरूर पढ़ें:रात को सोने से पहले इसकी 2 बूंद लगाएंगी तो 40 की उम्र में भी 20 की दिखेंगी
आप भी ढलती उम्र को रोकने के लिए आज से ही इस पैक को आजमाएं। हालांकि यह पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बना है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन फिर भी एक बार इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी की त्वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रया करती है। ब्यूटी से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।