डार्क सर्कल्स बादाम के तेल से 1 हफ्ते में कम करें, जानें कैसे

चेहरे के डार्क सर्कल्स विभिन्न कारणों जैसे नींद की कमी, हाइपर-पिगमेंटेशन, डाइट में पोषक तत्वों की कमी, लैपटॉप पर लगातार काम करने और अन्य स्वास्थ्य स्थितियां से होते हैं। कभी-कभी, आनुवंशिक कारणों से भी डार्क सर्कल्स विकसित होने की संभावना हो सकती है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक बेहद ही आसान नुस्खे की मदद से डार्क सर्कल्स को कम किया जा सकता है। जी हां हम बादाम के तेल के बारे में बात कर रहे हैं।
हालांकि, बाजार में कई तरह की आई क्रीम और जेल मौजूद हैं, जो इसे कम करने में मदद का दावा करते हैं। लेकिन अगर आप किसी नेचुरल उपाय की तलाश में हैं, तो आपको बादाम के तेल को आजमाना चाहिए। जी हां बादाम का तेल आंखों के आस-पास काले घेरों और पिगमेंटेशन को कम करने वाली एक बेहतरीन सामग्री है। बादाम के तेल के साथ कुछ घरेलू चीजों का उपयोग करके काले घेरों की उपस्थिति को कम किया जा सकता है। आइए इसे इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार में डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन आईएलएएमईडी के संस्थापक और निदेशक, डॉक्टर अजय राणा जी से जानें।
एक्सपर्ट की राय

डॉक्टर अजय राणा जी का कहना है, ''बादाम का तेल बहुत सारे बेनिफिट्स से युक्त एक स्किनकेयर प्रोडक्ट है। यह स्किन और बालों दोनों के लिए एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर है। यह स्ट्रेच मार्क्स को रोकने और स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से होने वाले डैमेज से बचाने में भी मदद करता है। बादाम का तेल विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो हेल्दी स्किन को बढ़ावा देता है। हालांकि, यह डार्क सर्कल्स की उपस्थिति को भी कम करता है। हाइपरपिगमेंटेशन, जेनेटिक्स, तनाव, उम्र बढ़ने या नींद की कमी आदि समस्याएं आपकी आंखों के आस-पास की स्किन को काला कर सकती हैं। डार्क सर्कल्स आपकी त्वचा के लिए एक ऐसा खतरा है, जिसके चलते आप सुस्त और बीमार दिखाई देती हैं। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाना आसान नहीं है क्योंकि यह तब होता है, जब आपकी आंखों के नीचे की स्किन अधिक पतली हो जाती है और नीचे की ब्लड वेसल्स दिखाई देने लगती हैं।''
''लेकिन अगर नियमित रूप से बादाम के तेल का इस्तेमाल किया जाए, तो डार्क सर्कल्स को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बादाम का तेल एक हाइड्रेटिंग तेल है, जिसे एक बार लगाने के बाद घंटों तक स्किन की नमी के लेवल को बढ़ाया जा सकता है। चूंकि ड्राई स्किन रूखी दिखती है और अक्सर गहरे रंग की दिखती है, इसलिए कुछ लाभ केवल बढ़े हुए स्किन के हाइड्रेशन से ही दिखाई देंगे। डार्क सर्कल्स का एक कारण आंखों के नीचे के एरिया में ड्राइनेस है, क्योंकि बादाम का तेल लिनोलिक और ओलिक फैटी एसिड से युक्त होता है, यह डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आंखों के नीचे की स्किन को फिर से भरने, मजबूत करने और ड्राईनेस को दूर करने में मदद करता है।''
इसे जरूर पढ़ें:इन आम 7 गलतियों की वजह से बढ़ते हैं डार्क सर्कल्स
बादाम का तेल और नारियल का तेल

बादाम के तेल और नारियल के तेल का कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा होता है। बादाम के तेल में रेटिनॉल, विटामिन-ई और विटामिन-के जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो आपकी आंखों के नीचे की नाजुक त्वचा को बिना जलन के स्मूथ करते हैं। बादाम की तरह नारियल का तेल त्वचा द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाता है और आंखों के नीचे की ड्राईनेस और डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करता है।
सामग्री
- बादाम का तेल- 1 छोटा चम्मच
- नारियल का तेल- 1 छोटा चम्मच
विधि
- इसे इस्तेमाल करने के लिए दोनों तेलों को एक साथ मिला लें।
- अपनी आंखों के आस-पास तेल की तब तक मालिश करें, जब तक वह अवशोषित न हो जाए।
- आपको तेल को धोने की जरूरत नहीं है।
- इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
- इस उपाय को रोज रात को सोने से पहले जरूर दोहराएं।
बादाम का तेल और गुलाब जल

बादाम का तेल फैटी एसिड का एक समृद्ध स्रोत है और आंखों की आस-पास की त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। यह आंखों के नीचे के एरिया को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और उम्र के साथ आने वाली फाइन लाइन्स और झुर्रियों की उपस्थिति में देरी लाता है। गुलाब जल आंखों के आस-पास की त्वचा को आराम पहुंचाता है और थकान को दूर करने में मदद करता है।
सामग्री
- बादाम का तेल- 1 चम्मच
- गुलाब जल- 2 बड़े चम्मच
- कॉटन पैड- 2
विधि
- कॉटन पैड्स को गुलाब जल में डुबोएं।
- फिर इसे अपनी आंखों पर रखें और 10-15 मिनट के लिए आराम करें।
- अब कॉटन पैड्स को हटा दें।
- बादाम के तेल को अपनी आंखों के नीचे लगाएं और तब तक हल्की मालिश करें, जब तक कि तेल अवशोषित न हो जाए।
- इसके बाद आपको अपनी त्वचा को धोने की जरूरत नहीं है।
- इस उपचार को दिन में एक बार सोने से पहले करें।
बादाम का तेल और एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल और बादाम के तेल का कॉम्बिनेशन आंखों के आस-पास को शांत करने और त्वचा को ठीक करने में मदद करता है। यह अंडर-आई बैग्स को भी कम करने में मदद करता है। त्वचा से जुड़ी लगभग हर समस्या का इलाज एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से किया जा सकता है। इसमें भी एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाते हैं।
सामग्री
- बादाम का तेल- 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
विधि
- एलोवेरा जेल को बादाम के तेल के साथ मिलाएं।
- इस जेल को 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह ठंडा हो जाए।
- ठंडा जेल अपनी आंखों के नीचे लगाएं और तब तक हल्की मालिश करें, जब तक कि जेल पूरी तरह से अवशोषित न हो जाए।
- इसके बाद आपको अपनी त्वचा को धोने की जरूरत नहीं है।
- इस उपाय को दिन में 2 बार, एक बार सुबह और एक बार रात में दोहराएं।
बादाम का तेल और नींबू का रस

बादाम के तेल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों के नीचे पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट आंखों के नीचे के एरिया को ब्राइट करने में भी मदद करते हैं। नींबू के रस में विटामिन-सी होता है, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नींबू के रस में ब्लीचिंग गुण भी होते हैं, जो काले घेरों को कम करने में भी मदद करते हैं।
सामग्री
- नींबू का रस- 1/2 चम्मच
- बादाम का तेल-1 चम्मच
- कॉटन पैड- 2
विधि
- बादाम के तेल में नींबू का रस मिलाएं।
- इस घोल में कॉटन पैड्स भिगोकर और हल्का सा निचोड़कर आंखों के ऊपर रखें।
- ऐसा इसलिए ताकि आंखों में नींबू का रस न जाए।
- 20 मिनट बाद कॉटन पैड्स को हटा दें।
- सादे पानी से त्वचा को धो लें।
- इस उपाय को दिन में एक बार जरूर आजमाएं।
इसे जरूर पढ़ें: डार्क सर्कल्स के कारण खूबसूरती कम होने का डर है तो ये टिप्स आजमाएं
हालांकि, इन उपायों को सभी प्राकृतिक उपचारों की तरह काम करने में थोड़ा समय लगता है। लेकिन बादाम का तेल पफीनेस को कम करने में मदद करता है और आपकी आंखों के डार्क सर्कल्स को कुछ ही दिनों में हल्का दिखाता है। यह उत्कृष्ट तरीके से काम करने वाला है और त्वचा की टोन में सुधार करने में मदद करता है। आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए इनमें से अपनी पसंद के उपाय को अपना सकती हैं। हालांकि, यह उपाय पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बने हैं और इनके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं, लेकिन फिर भी एक बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com and Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।