herzindagi
kansa wand skin glow massage

रोशनी चोपड़ा से जानें फेस ग्लो के लिए कैसे करें कंसा वैंड टूल का इस्तेमाल

Face Glow: नेचुरल तरीके से चेहरे पर मसाज करने से ग्लो आता है। मसाज करने के लिए फेशियल टूल्स बेहद फायदेमंद होते हैं, जैसे जेड रोलर से लेकर गुआ शा तक। 
Editorial
Updated:- 2023-10-23, 19:21 IST

ग्लोइंग स्किन का राज हर कोई जानना चाहता है, लेकिन निखरी त्वचा पाने के लिए बेहद मेहनत करनी पड़ती है। त्वचा का सही तरीके से ख्याल रखना पड़ता है। स्किन पर सही प्रोडक्ट्स और टूल्स का इस्तेमाल करना होता है।

आप फेस ग्लो के लिए क्या करती हैं? महंगे ट्रीटमेंट से लेकर घरेलू नुस्खे तक आजमाती हैं? चेहरे पर ग्लो लाने के लिए फेशियल टूल्स भी फायदेमंद होते हैं, जैसे गुआ शा और रोलर।

रोशनी चोपड़ा टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। रोशनी अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर त्वचा से संबंधित जानकारी शेयर करती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने फेस ग्लो के लिए कंसा वैंड का इस्तेमाल करने का तरीका बताया है। 

क्या है कंसा वैंड?

what is kansa wand

कंसा वैंड एक डोम शेप टूल है, जो लकड़ी की छड़ी से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए कंसा मेटल का इस्तेमाल किया जाता है। इस टूल की मदद से आप चेहरे को मसाज कर सकते हैं। कंसा वैंड की मदद से कफा, पित्त और वात दोष को संतुलित किया जा सकता है। 

5 स्टेप फेशियल मसाज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Roshni Chopra (@roshnichopra)

  • ग्लोइंग फेस के लिए कंसा वैंड से आंखों के आसपास 8 बार गोलाई में मसाज करें। 
  • अब जॉ लाइन और गाल के नीचे बाहर की तरफ से मसाज करें। 
  • कान के नीचे कंसा वैंड को कुछ सेंकड के लिए सर्कुलर मोशन में घुमाएं और फिर नीचे की तरफ ले जाएं। 
  • इस ही तरह माथे पर भी कंसा वैंड से मसाज करें। 
  • आखिर में माथे के बीच में मसाज करते रहें। 
  • कंसा वैंड से इस तरह मसाज करने से आपके चेहरे पर ग्लो आ जाएगा। 

इसे भी पढ़ें:  चेहरे पर ग्लो लाने के लिए इस तरह से करें फेस मसाज

यह वैंड कैसे काम करता है?

इस वैंड से चेहरे को मसाज देने से सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे ब्लड में ऑक्सीजन पंप होता है। इससे त्वचा में ग्लो आता है और आपका कॉम्पलैक्शन भी बेहतर होता है। (हेल्दी स्किन के लिए टिप्स)

इसे भी पढ़ें: इन 7 सिंपल स्टेप्स में करें घर पर ही फेशियल मसाज

वैंड से त्वचा को होने वाले फायदे

skin benefits for kansa wand

  • अगर आपकी स्किन लटकने लगी है, तो आप कंसा वैंड से चेहरे को मसाज कर सकती हैं। इससे त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार आएगा। 
  • स्किन कोलेजन को मेंटेन रखने के लिए कंसा वैंड फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से चेहरे पर झुर्रियां नहीं होती है। (गुआ शा के फायदे)

कंसा वैंड को स्टोर कैसे करें?

जब आप कंसा वैंड से त्वचा को मसाज करते हैं, इस दौरान यह टूल स्किन के अंदर मौजूद टॉक्सिन एसिड को कम करने में मदद करता है। ऐसे में मसाज करते वक्त वैंड का रंग बदलकर भूरा हो जाता है। इसलिए मसाज करने के बाद कंसा वैंड को साफ करना जरूरी है। अगर इस टूल का रंग बदलने लगे, तब 2-3 महीने के भीतर आप इमली के पानी से इसकी सफाई कर सकती हैं। 

कंसा वैंड को साफ करने के बाद सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है। वैंड को ड्राई और डार्क जगह पर रखें। इस बात का ध्यान रखें कि यह हवा के कॉन्टैक्ट में न आए। इस बॉक्स में एक मॉइश्चराइजर अब्जॉर्बर भी रखें। 

नोट: हर स्किन टाइप पर कंसा वैंड का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन अगर आपको यह मेटल सूट नहीं करता है, तो इस टूल का उपयोग करने से बचें। 

 

 

टोनर के उपयोग से पहले अन्य स्किन केयर प्रोडक्ट्स के इंग्रीडियंट्स की जांच कर लें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।