सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 DIY हेयर पैक

सर्दियां आ गई हैं और इस समय सबसे अहम बात है अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना। कई लोग इस मौसम में बीमार पड़ जाते हैं। उसी के साथ समस्या होती है स्किन और बालों से जुड़ी। स्किन खुश्क हो जाती है और बालों में रूसी की समस्या हो जाती है। ऐसे समय में कितने भी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर लिए जाएं कोई परमानेंट उपाय नहीं मिलता है। अब अगर आपको नैचुरल इंग्रीडियंट्स चाहिए हैं तो कुछ बनाने में आसान हेयर पैक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये कैमिकल प्रोडक्ट्स नहीं होते हैं और ये हेयर पैक खास तौर पर सर्दियों के समय बालों से रूसी हटाने के काम आते हैं।
1. अंडे का हेयर पैक-
क्या आपको कुछ आसान और असरदार तरीका चाहिए जिससे ड्राई हेयर की समस्या और डैंड्रफ की समस्या दोनों ही हट जाएं? तो अंडे और नींबू से बना एक खास हेयर मास्क आपके लिए है। इस हेयर पैक में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है और साथ ही साथ नींबू PH बैलेंस सही रखता है और अंडों की मदद से बाल सॉफ्ट रहते हैं।

कैसे करना है इस्तेमाल-
एक कटोरी में 1 अंडा लीजिए और उसे फेंट लीजिए। उसमें आधा नींबू निचोड़ें। इसे स्कैल्प पर मसाज करें और 30 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद एंटी-डैंड्रफ शैम्पू से बाल धो लीजिए। रूसी पर असर पड़ेगा।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर कितने दिनों में बिगड़ता है बॉडी का शेप? ऐसे बढ़ता है शरीर का मोटापा
2. दही का इस्तेमाल-
अगर आप डैंड्रफ के साथ हेयर फॉल की समस्या से भी पीढ़ित हैं तो आप अकेली नहीं हैं। बहुत से लोग आपके साथ हैं और इस समस्या को दूर करने के लिए आप कई तरह के उपाय कर सकती हैं उनमें से एक है नींबू और दही के इस्तेमाल वाला ये हेयर पैक। दही में कई नैचुरल तत्व होते हैं जिससे डैंड्रफ कम होता है और बालों के झड़ने की समस्या भी कम होती है।
कैसे करना है इस्तेमाल-
दो चम्मच दही में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट तक रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।
3. चाय पत्ती का कमाल-
ड्राई हेयर के साथ-साथ आपके स्कैल्प में बहुत ज्यादा रूसी हो रही है तो चाय पत्ती से बने हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। चाय पत्ती और नींबू के कॉम्बिनेशन से आप अपने डैंड्रफ से छुटकारा पा सकती हैं और ये सिर्फ 1 हफ्ते में ही हो जाएगा।

कैसे करना है इस्तेमाल-
दो चम्मच चाय पत्ती को आधे कप गर्म पानी में डालें। अब थोड़ी देर में इसे छान लें और इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें। अब इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और इसे 20 मिनट रहने दें। इसे साधारण पानी से धो लें। आप चाहें तो बिना छाने भी इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। थोड़ी महीन चाय लेने की कोशिश करें।
4. शहद की खूबियां-
अगर आपको भी ऐसी समस्या है जिसमें कंधों पर काफी सारी रूसी इकट्ठा हो जाती है तो ये शहद वाला हेयर पैक काफी काम का है। इस हेयर पैक की मदद से आप डैंड्रफ से छुटकारा पा सकती हैं और साथ ही साथ ये हेयर पैक आपके बालों को स्मूथ भी बनाएगा। नींबू तो आपके बालों के लिए एंटी फंगल साबित होता ही है। तो शहद और नींबू से बनने वाले इस हेयर पैक का इस्तेमाल करें।

कैसे करना है इस्तेमाल-
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच नींबू के जूस में तीन चम्मच शहद मिलाना होगा। इसी के साथ, मास्क अपने बालों के स्कैल्प पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक रहने थें और फिर अपने बालों को उसी तरह से धोएं जैसे आप पहले करती रही हैं। इसे हफ्ते में दो बार करें और पाएं डैंड्रफ से मुक्त स्कैल्प।
इसे जरूर पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड रोहमन ने दिया सरप्राइज तो कुछ ऐसा था सुष्मिता सेन का रिएक्शन, इस तरह मनाया अपना जन्मदिन
5. सरसों के तेल का कमाल-
सरसों के तेल के फायदे क्या-क्या हैं इसके बारे में तो आप जानती ही होंगी। ये कई समस्याओं के लिए रामबाण इलाज साबित होता है। बालों और स्किन की समस्याओं के लिए ये काफी अच्छा होता है। क्योंकि ये सरसों का तेल भारत में आसानी से उपलब्ध होता है इसलिए आप अपने हेयर केयर रूटीन में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
कैसे करना है इस्तेमाल-
नींबू के रस की कुछ बूंदे सरसों के तेल में मिलाएं और इसे अपने बालों में लगाएं। इसे लगाने के 1 घंटे बाद सिर वैसे ही धो लें जैसे धोती आई हैं। इसे 1 घंटे से ज्यादा नहीं रखें सिर में क्योंकि इससे हेयर फॉल की समस्या भी हो सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।