Aloe Vera Gel Benefits: रोजाना आंखों के नीचे Aloevera gel लगाने के 5 अद्भुत फायदे

Aloe Vera Uses: एलोवेरा हमारी सेहत के साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसको रोजाना स्किन पर लगाने से हमें कई प्रकार से फायदा मिलता है। हर मौसम में आप का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह त्वचा में गहराई तक नमी पहुंचाकर स्किन को ग्लोइंग बनाता है। यह स्किन संबंधी कई तरह की समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। गर्मियों में इसको लगाने से त्वचा को ठंडक का एहसास होता है जिससे सनबर्न नहीं होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में एलोवेरा जेल को आंखों के नीचे रोजाना लगाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको आप भी ट्राई करके देख सकती हैं।
वहीं हमारे आंखों के नीचे की स्किन बहुत सेंसटिव होती है। ऐसे में यहां पर कुछ भी लगाने से पहले सोचना पड़ता है। बढ़ती उम्र, टेंशन और थकान की वजह से आंखों के नीच सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है। डार्क सर्कल्स, झुर्रियां और पफीनेस आदि दिक्कतें देखने को मिलती हैं। ऐसे में एलोवेरा जेल के बेहतरीन विकल्प है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जो कि आंखों के नीचे की स्किन को राहत देते हैं। एलोवेरा जेल के इन फायदों के बारे में हमें ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया है।
एलोवेरा जेल आंखों के नीचे लगाने के 5 अद्भुत फायदे (Alovera gel benefits under eyes)
आइए जान लेते हैं एलोवेरा जेल आंखों के नीचे लगाने के 5 अद्भुत फायदे। जिनको आप भी फॉलो करके अपनी अंडर आई स्किन को हेल्दी बना सकती हैं।
1. डार्क सर्कल्स होंगे कम
यदि आपके बहुत ज्यादा डार्क सर्कल्स हैं, तो उसके लिए आप रोजाना रात को सोने से पहले आंखों के नीचे एलोवेरा जेल की मसाज करके सोएं। इसमें मौजूद विटामिन C और E जैसे एंटीऑक्सीडेंट डार्क सर्कल को कम करने में मदद करते हैं। ऐसा करके 15 दिन बाद ही आपको फर्क दिखने लगेगा।
2 सूजन और पफीनेस होगी कम
एलोवेरा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी आंखों के नीचे की सूजन और पफीनेस को कम करने में मदद करता है। ऐसे में यदि सुबह उठते ही आपकी आंखें सूज आती हैं तो आप रोज रात को एलोवेरा जेल लगाएं।
ये भी पढ़ें: लंबे और घने हो सकते हैं बाल, बस एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाएं ये चीज
3 स्किन को ठंडक देता है
अक्सर गर्मियों में हमारी आंखें और स्किन जलने लगती है। ऐसे में एलोवेरा जेल लगाने से स्किन को अंदर तक ठंडक प्रदान होती है और हमको जलन महसूस नहीं होती।
4 स्किन टाइट होगी
बढ़ती उम्र और ज्यादा स्किन प्रोडक्ट्स लगाने की वजह से आंखों के नीचे की स्किन लूज होने लगती है। ऐसे में एलोवेरा में पाया जाने वाला एमिनो एसिड्स और विटामिन आपकी स्किन को टाइट रखने में मदद करता है।
5 स्किन को हाइड्रेट करने में मदद
यदि आप नियमित रूप से आंखों के नीचे एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है। इससे आंखों के आसपास की त्वचा ग्लो और शाइन करती है।
ये भी पढ़ें: Face Toner: चेहरे को रखना है हाइड्रेट, तो बनाएं एलोवेरा जेल टोनर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।