लंबे और घने हो सकते हैं बाल, बस एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाएं ये चीज

हर महिला चाहती हैं कि उसके बाल लंबे और घने हो इसके लिए वो सारे हेयर केयर रूटीन फॉलो करती है तो साथ ही, कई सारे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, सस्ते में लंबे और घने बाल चाहती हैं तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं एलोवेरा किस तरह बालों को लंबा और घना बनाना में सक्षम है साथ ही, इसे किस तरह बालों पर अप्लाई करें इस आर्टिकल में हम आपको इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं।
एलोवेरा जेल को किस तरह बालों पर अप्लाई करें। इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू नू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने एलोवेरा किस तरह से बालों के लिए फायदेमंद है साथ ही, इसका इस्तेमाल इस तरह बालों पर करें इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं।
कई सारे गुणों से भरपूर है एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल कई सारे गुणों से भरपूर है और ये सभी गुण बालों के लिए काफी फायदेमंद है। वहीं एलोवेरा जेल बालों की ग्रोथ की सक्षम है साथ ही, हेयर ग्रोथ स्कैल्प को स्वस्थ रखने के लिए उपयोगी है। वहीं एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करके बालों को लंबा, घना और मजबूत हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- स्कैल्प की ड्राइनेस और डैंड्रफ दोनों को कम कर सकते हैं ये हेयर मास्क, जानें फायदे
एलोवेरा और नारियल तेल का करें इस्तेमाल
सामग्री
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच नारियल तेल
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें।
- इसमें नारियल तेल डालें।
- इसके बाद इन दोनों को हल्का गर्म कर लें।
- इस मिश्रण को स्कैल्प पर अप्लाई करें।
- 30 मिनट बाद शैम्पू से धो लें बालों को धोने लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
एलोवेरा और आंवला का बनाएं फेस मास्क
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच आंवला पाउडर
इस तरह करें इस्तेमाल
- इन दोनों चीजों को सही मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें।
- इस पेस्ट को स्कैल्प में लगाएं और 30 मिनट रखें।
- इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
नोट : इस आर्टिकल में बताए गए नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।
इसे भी पढ़ें- पसीने की वजह से स्कैल्प पर चलती है खुजली, तो ऐसे पाएं राहत
अगर आपको एक्सपर्ट द्वारा बताए गए ये उपाय पसंद आए तो आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।