Winter Dry Skin Care: सर्दियों में Dry Skin का बेस्ट इलाज है एलोवेरा जेल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

सर्दी के मौसम में चलने वाली हवा से हमारी स्किन की सारी नमी गायब हो जाती है। इसकी वजह से हम अक्सर चेहरे पर मॉइश्चराइजर और अलग-अलग तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, ताकि स्किन हाइड्रेट रहें, लेकिन इसका असर कुछ ही समय के लिए नजर आता है। इसके बाद स्किन फिर ड्राई लगने लगती है। ऐसे में आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करके अपनी स्किन को हाइड्रेट रख सकती हैं, ताकि आपकी स्किन पर किसी तरह की ड्राईनेस नजर न आए। आइए इसको इस्तेमाल करने का तरीका जानें।
एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से सीरम बनाने की सामग्री
- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
- गुलाब जल- 2 चम्मच
- ग्लिसरीन- 1 चम्मच
एलोवेरा जेल से सीरम बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको एक कटोरी में फ्रेश एलोवेरा जेल लेना है।
- इसमें आपको गुलाब जल को मिक्स करना है।
- फिर आपको इसमें ग्लिसरीन को उतनी ही मात्रा में डालना है, जितनी बताई गई है।
- इसके बाद इन सभी चीजों को मिक्स करके एक बोतल में स्टोर करना है।
एलोवेरा जेल से बने सीरम का कैसे करें इस्तेमाल?
- इसके लिए आपको सबसे पहले चेहरे को पानी से साफ करना है।
- फिर आपको इस सीरम को अपने फेस पर लगाना है।
- इसके बाद आपको सीरम को पूरे चेहरे पर इस्तेमाल करके मसाज करनी है। आपको सर्कुलर मोशन में इस सीरम को लगाना है।
- फिर आपको चेहरे पर इसे रातभर के लिए लगा रहने देना है।
- आप इसके ऊपर ही मेकअप प्रोडक्ट या अन्य चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: चेहरे की रंगत निखारने के लिए लगाएं एलोवेरा जेल और शहद, जानें इसके फायदे
एलोवेरा जेल के चेहरे पर लगाने के क्या होते हैं फायदे?
- एलोवेरा जेल सनबर्न, जलन, लालिमा और इरिटेशन को तुरंत शांत करती है।
- एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स और मुंहासों के निशान हल्के करने में मदद करते हैं।
- यह हल्का जेल आसानी से त्वचा में समा जाता है और उसे गहराई से नमी प्रदान करता है, जिससे त्वचा मुलायम, ड्राईनेस दूर होती है और त्वचा ग्लो करती है।
- एलोवेरा में विटामिन सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो झुर्रियों को कम करते हैं। फाइन लाइन्स को हल्का करते हैं, त्वचा को टाइट बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें: ऑयली स्किन पर एलोवेरा जेल लगाते समय ध्यान रखें ये चार बातें, स्किन को मिलेगा मैक्सिमम बेनिफिट
इस तरह से आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल चेहरे पर करके स्किन को हाइड्रेट रख सकती हैं, ताकि किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम न हो।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।