Business Vastu: कारोबार की जगह पर ऐसे बांधें घोड़े की नाल, होगा फायदा

घोड़े की नाल को वास्तु शास्त्र में बहुत महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि वास्तु के अनुसार, घोड़े की नाल का प्रयोग किया जाए तो इससे कई लाभ प्राप्त होते हैं।  

vastu tips of business

Business Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का संबंध दिशाओं से होता है। वहीं, दिशाओं का संबंध ग्रहों से माना जाता है।

अगर ग्रह किसी वस्तु से जुड़ा हो तो उस वस्तु का ज्योतिष और वास्तु दोनों ही रूप से बहुत महत्व माना जाता है।

ठीक इसी प्रकार घोड़े की नाल का भी वास्तु और ज्योतिष दोनों में महत्व है। घोड़े की नाल का नाता शनि से होता है।

ऐसे में घोड़े की नाल का सही इस्तेमाल शनि के क्रोध को शांत करता है और शनि ग्रह को शुभ बनाने में मदद करता है।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें कि वास्तु नियमों के अनुसार घोड़े की नाल का प्रयोग कर व्यापार बढ़ाया जा सकता है।

ऐसे में आइये जानते हैं घोड़े की नाल से जुड़े वास्तु नियम जिनका व्यापार स्थल पर पालन कर कारोबार बढ़ा सकते हैं।

कारोबार बढ़ाने के लिए तिजोरी पर बांधें घोड़े की नाल (Tie Horseshoe With Locker In Business Place)

karobar ke upay

  • अगर आपका व्यापार रुक गया है और तरक्की बाधित हो रही है तो कारोबार स्थल पर रखी तिजोरी (तिजोरी में हल्दी की गांठ रखने के लाभ) पर घोड़े की नाल बांधें।
  • ऐसा करने से व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी और उन्नति के मार्ग खुलेंगे। साथ ही, बुरी नजर भी उतरने लग जाएगी।

कारोबार बढ़ाने के लिए मुख्य द्वार पर बांधें घोड़े की नाल (Tie Horseshoe With Main Door In Business Place)

  • कारोबार बढ़ाने के लिए व्यापार स्थल के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल अवश्य ही बंधनी चाहिए। इससे शुभता आती है।
  • व्यापार स्थल के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल बांधने से कारोबार में धन से जुड़ी कोई भी बाधा दूर होने लग जाती है।

कारोबार बढ़ाने के लिए दक्षिण दिशा में बांधें घोड़े की नाल (Tie Horseshoe In South In Business Place)

vyapar ke upay

  • व्यापार स्थल की दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा में रखें ये चीजें) में भी घोड़े की नाल बांधनी चाहिए। ऐसा करने से व्यापार में प्रतिद्वंदी से विजय प्राप्त होती है।
  • व्यापार में विस्तार होता है और व्यापार के माध्यम से धन में वृद्धि होती है। धन लाभ के प्रबल योग बनने लग जाते हैं।

अगर आप भी अपने डूबते कारोबार से परेशान हैं तो इन वास्तु के अनुसार घोड़े की नाल से जुड़े कुछ उपायों को आजमाकर अपने व्यापार में तरक्की ला सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP