know about vastu tips for floating shelf

फ्लोटिंग शेल्फ बनवाते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

 इन दिनों घरों में फ्लोटिंग शेल्फ बनवाने का चलन काफी बढ़ गया है। लोग अपने स्पेस और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए फ्लोटिंग शेल्फ बनवाते हैं। हालांकि, इस दौरान वास्तु के कुछ नियमों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
Editorial
Updated:- 2023-12-16, 17:00 IST

आजकल हर कोई अपने घर में फ्लोटिंग शेल्फ बनवाने लगा है। इसे मॉडर्न इंटीरियर का एक हिस्सा माना जाता है। हालांकि, बहुत पुराने समय में हवेलियों में भी फ्लोटिंग शेल्फ बनवाई जाती थी, लेकिन उन्हें पत्थर से बनाया जाता है। लेकिन अब लोग वुडन या फिर अन्य मैटीरियल की फ्लोटिंग शेल्फ का इस्तेमाल करने लगे हैं।

फ्लोटिंग शेल्फ छोटे स्पेस को भी मैक्सिमाइज करने में मदद करती हैं। साथ ही साथ, घर को बहुत अधिक खूबसूरत भी बनाती हैं। लेकिन अगर फ्लोटिंग शेल्फ बनवाते समय वास्तु के कुछ नियमों का ध्यान रखा जाए तो इससे आपके घर में एक पॉजिटिविटी भी आती है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको फ्लोटिंग शेल्फ बनवाते समय ध्यान में रखना चाहिए-

सही दिशा में हो फ्लोटिंग शेल्फ 

all about  floating shelf vastu

जब आप घर में फ्लोटिंग शेल्फ बनवा रहे हैं तो उसे सही दिशा में बनवाना चाहिए। अमूूमन लोग फ्लोटिंग शेल्फ को कहीं पर भी बनवा देते हैं, जबकि आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। फ्लोटिंग शेल्फ के लिए सबसे अच्छी दिशा पश्चिम या दक्षिण दिशा मानी जाती है। हालांकि, अगर आपकी फ्लोटिंग शेल्फ साइज में छोटी है और बहुत अधिक हैवी नहीं है तो आप उसे पूर्व या उत्तर दिशा में भी बनवा सकते हैं।

इस बात का रखें ध्यान 

know about  floating shelf vastu

अगर आपने फ्लोटिंग शेल्फ पूर्व या उत्तर दिशा में बनवाई है तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आप उस पर भारी-भारी किताबें, भारी सामान या फिर पत्थर का शोपीस कभी भी ना रखें। इसी तरह, अगर फ्लोटिंग शेल्फ दक्षिण या पश्चिम दिशा में है तो उस पर भारी सामान बिना किसी परेशानी के रखा जा सकता है। लेकिन उस पर कभी भी कोई जल पात्र जैसे एक्वेरियम या फाउंटेन या फिर कछुआ आदि ना रखें।

इसे भी पढ़ें: घर में नया फर्नीचर लाते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

यह विडियो भी देखें

लाइट हो कलर

all about  floating shelf vastu in hindi

फ्लोटिंग शेल्फ बनवाते समय कोशिश करें कि आप लाइट कलर का ही इस्तेमाल करें। जहां तक संभव हो, आप डार्क कलर से बचने की कोशिश करें। फ्लोटिंग शेल्फ में आप व्हाइट, ऑफ व्हाइट या क्रीम कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वास्तु के अनुसार फ्लोटिंग शेल्फ के लिए ब्लैक कलर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह नेगेटिविटी पैदा करता है। (बाथरूम के लिए वास्तु टिप्स)

इसे भी पढ़ें: वास्तु के अनुसार बेडरूम में लगाएं नाइट बल्ब, रात में आएगी अच्छी नींद

ऐसा ना हो आकार

इन दिनों फ्लोटिंग शेल्फ में कई तरह की अलग-अलग शेप बनवाने का चलन भी काफी बढ़ गया है। यह घर के लुक को और भी अधिक खास बनाती हैं। इसमें किसी तरह की समस्या नहीं है। आप फ्लोटिंग शेल्फ को कई तरह के डिजाइन में बनवा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि उसका डिजाइन कभी भी एब्स्ट्रैक्ट नहीं होना चाहिए। इस तरह ही फ्लोटिंग शेल्फ बिल्कुल भी अच्छी नहीं मानी जाती है। आप हमेशा ऐसी फ्लोटिंग शेल्फ बनवाएं, जिसकी शेप मीनिंगफुल हो। मसलन, आप एल्फाबेटिक डिजाइन की फ्लोटिंग शेल्फ बनवा सकती हैं।

कोनों पर दें ध्यान

अगर आप घर में थोड़े बिग साइज की फ्लोटिंग शेल्फ बनवा रही हैं तो ऐसे में आपको उसके कोनों पर ध्यान देना चाहिए। कोशिश करें कि आप ऐसी शेल्फ को हल्का राउंड शेप दे दें। इससे फ्लोटिंग शेल्फ से किसी को चोट लगने की संभावना काफी कम हो जाती है। साथ ही साथ, शॉर्प कॉर्नर की बिग साइज फ्लोटिंग शेल्फ नेगेटिव मानी जाती है।

 

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;