कंपनी के Logo को डिजाइन करते समय वास्तु के छोटे-छोटे टिप्स का रखें ख्याल

किसी भी कंपनी के लिए उसका Logo बहुत महत्वपूर्ण होता है। उस Logo से कंपनी को हमेशा पॉजिटिविटी मिलती रहे, इसलिए आपको उसे डिजाइन करते समय वास्तु के कुछ छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

How can I improve my company logo design

किसी भी कंपनी का Logo वास्तव में उसका चेहरा होता है। यह Logo कंपनी से जुड़े हर प्रोडक्ट, लेटर हेड यहां तक कि हर छोटी-छोटी आइटम पर इस्तेमाल किया जाता है। Logo का यह प्रभाव होता है कि लोग कंपनी के नाम को उसके Logo से पहचानते हैं। यहां तक कि अगर उन्हें कहीं पर कंपनी Logo दिख जाता है तो तुरंत कंपनी का नाम दिमाग में आ जाता है। इस लिहाज से अगर देखा जाए तो यह कहा जा सकता है कि कंपनी का Logo बहुत ही अहम् होता है।

हम सभी जब भी कोई कंपनी खोलते हैं तो मन में यही इच्छा होती है कि वह कंपनी दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करे। लेकिन इसके लिए सबसे पहले पॉजिटिविटी उसके Logo से ही आती है। अगर आपके कंपनी Logo से सकारात्मकता का संचार होता है तो ऐसे में आपको हर जगह सफलता मिलती चली जाती है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि कंपनी का Logo बहुत सोच-समझकर डिजाइन करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको कंपनी Logo डिजाइन करते समय ध्यान में रखना चाहिए-

क्रॉस से बचें

vastu for company logo

जब भी आप अपनी कंपनी का Logo डिजाइन करें तो इस बात का खास ध्यान रखें कि उसमें क्रॉस का निशान इस्तेमाल ना करें। क्रॉस के डिजाइन को कंपनी Logo के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि, अगर आप चाहें तो X को एक एल्फाबेट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:घर में क्यों रखना चाहिए एक खाली गमला?

कलर का रखें ध्यान

Logo को आप एक कलर का भी बना सकते हैं, लेकिन ज्यादा अच्छा रहता है कि Logo डिजाइन करते समय आप कम से कम दो कलर का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप कई रंगों को इस्तेमाल करते हैं तो यह और भी अधिक अच्छा माना जाता है। इससे ना केवल Logo देखने में आकर्षक लगता है, बल्कि अलग-अलग रंगों के कारण एक पॉजिटिविटी भी आती है।

इस निशान को करें अवॉयड

Logo में प्रश्न चिन्ह अर्थात् ? से भी बचना चाहिए। अगर कंपनी में लोगों में ? का इस्तेमाल किया जाता है तो यह एक तरह की नेगेटिविटी क्रिएट कर सकता है और ऐसे में आपको हमेशा ही अपने काम में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:क्या घर के मुख्य द्वार पर अपना नाम लिखना सही है?

काम के अनुसार करें डिजाइन

जब भी किसी कंपनी का Logo डिजाइन किया जाता है तो आपको यह अवश्य देखना चाहिए कि आपकी कंपनी किस फील्ड से जुड़ी है। मसलन, अगर आपकी कंपनी लोहे में डील करती है तो कोशिश करें कि कंपनी के Logo में ग्रे कलर का इस्तेमाल जरूर किया जाए। यह मेटल का कलर होता है और ऐसे में आपको अपने काम में तरक्की मिलती है। इसी तरह, आपका काम इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम से जुड़ा है तो ऐसे में आप Logo में रेड कलर का इस्तेमाल अवश्य करें।

vastu for company logo expert tips

अगर लगाएं डॉट

कई बार Logo डिजाइन करते समय उसमें बिंदी या डॉट का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी अपने Logo में डॉट को शामिल कर रहे हैं तो कोशिश करें कि आप एक से ज्यादा डॉट -7 में इस्तेमाल ना करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP