रक्षाबंधन, भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट बंधन का त्योहार। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके लंबे व सुखी जीवन की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहनों को सुरक्षा और आजीवन साथ देने का वचन देते हैं। यह दिन खुशियों, मिठाइयों और उपहारों से भरा होता है। दान का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, लेकिन कुछ विशेष अवसरों पर कुछ चीजों का दान करना अशुभ माना जाता है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
रक्षाबंधन के दिन न करें टूटी चीजों का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, टूटी हुई या खराब वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। ऐसी चीजों का दान करने से घर में भी नकारात्मकता का प्रवेश हो सकता है और आपके पुण्य कर्मों का फल भी कम हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि टूटी हुई चीजें दान करने से दान करने वाले और दान लेने वाले दोनों को ही आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह भाई-बहन के रिश्ते पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
रक्षाबंधन के दिन न करें धारदार वस्तुओं का दान
भाई-बहन का रिश्ता अत्यंत पवित्र और प्रेमपूर्ण होता है। धारदार वस्तुएं रिश्तों में खटास आ सकता है। यह झगड़े या अलगाव का संकेत हो सकता है। इसलिए इस दिन धारदार वस्तुओं का दान करने से बचें।
रक्षाबंधन के दिन न करें काले कपड़े का दान
जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही होती है, उन्हें अक्सर काले कपड़े, उड़द, सरसों का तेल और लोहे की वस्तुएं दान करने की सलाह दी जाती है। लेकिन रक्षाबंधन के दिन काले कपड़े का दान करने से अशुभता का संचार होता है और व्यक्ति के जीवन में समस्याएं आ सकती है। इसलिए काले कपड़े का दान करने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें - रक्षाबंधन के दिन बहनें जरूर करें इन 4 चीजों का दान, हो सकता है भाग्योदय
रक्षाबंधन के दिन न करें झाड़ू का दान
झाड़ू को घर से गंदगी और नकारात्मकता दूर करने वाला माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने का माध्यम है। जब हम झाड़ू का दान करते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि हम अपने घर की समृद्धि और लक्ष्मी को किसी और को दे रहे हैं। रक्षाबंधन जैसे शुभ अवसर पर ऐसा करना, घर में दरिद्रता को न्योता देने जैसा हो सकता है। इसलिए इसका दान करने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानती हैं रक्षाबंधन के दिन राखी बांधते समय कितनी गांठ लगानी चाहिए?
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों