चांदी का मोर बदल सकता है आपकी किस्मत, घर की इन 2 जगहों पर रखते ही बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Chandi Ka Mor: घर पर चांदी के मोर को रखना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसे आप सही दिशा में रखेंगे तो मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बरसेगी। आर्टिकल में पंडित जी से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
image

जब भी हमारे जीवन में कोई परेशानी आती है, तो हम अपने आसपास की चीजों में बदलाव करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर बदलाव करने से चीजें सही हो जाती है। लेकिन इस बार आप घर में किसी चीज के बदलाव को करने से पहले चांदी के मोर को रखें। इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानते हैं कि कौन से घर के वो 2 कोने हैं जहां पर हम चांदी के मोर को रख सकते हैं।

घर में चांदी के मोर को क्यों रखा जाता है

मोर सबसे खूबसूरत पक्षियों में से एक होता है। हिंदू धर्म में मोर को धन से जोड़ा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मां लक्ष्मी का वाहन कहा जाता है। साथ ही, इसकी खूबसूरती से आपके आसपास का वातावरण भी बदल जाता है। इसलिए अक्सर धन की प्राप्ति को बढ़ाने के लिए चांदी के मोर को रखने की सलाह दी जाती है। इससे आपके जीवन में पैसे की स्थिति अच्छी बनी रहती है। साथ ही, आपके कार्यों में संतुलन नजर आता है।

धन संकट के लिए रखें चांदी का मोर

आप पैसे को काफी कमा रहे हैं, लेकिन आप उसकी बचत नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे में आप अपने घर की तिजोरी में चांदी के मोर को रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां पर आपका सारा पैसा रखा होगा। वहां पर मोर रखने से पैसों का खर्च कम होगा। साथ ही, आप अपने पैसे को बचा पाएंगे। तिजोरी में रखने के लिए आप छोटे से चांदी के मोर को सुनार से तैयार करा सकते हैं। इसे आप शुक्रवार के दिन अपने घर की तिजोरी में रखें। इससे पैसों की बचत होनी शुरू हो जाएगी। साथ ही, आपका रुका हुआ धन भी आने लगेगा।

peacock

पूजा घर में रखें चांदी का मोर

मोर माता लक्ष्मी का वाहन कहा जाता है, ऐसे में आप अपने ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इसे मंदिर में रखी माता लक्ष्मी की मूर्ति के पास रखें। इससे घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहेगी। इसलिए आप मोर को चांदी में बनाकर इसे अपने घर के मंदिर में रखें। इसे आप बुधवार या शुक्रवार के किसी भी दिन में रख सकते हैं। बस आपको पंडित जी से सही मूहुर्त के बारे में जान लेना होगा।

peacock in mandir

इसे भी पढ़ें: वास्तु टिप्स: क्या घर में रखना शुभ होता है क्रिस्टल ट्री? ज्योतिष की जानें राय

चांदी का मोर रखते समय कुछ खास बातें जानें

  • जिस भी स्थान पर आप चांदी के मोर को रख रही हैं, वहां पर साफ-सफाई का ध्यान रखें। इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी।
  • नियमित रूप से मोर की साफ-सफाई करें। साथ ही, आप इसे धूप जरूर दिखाएं।
  • मोर रखते समय अपने मन में अच्छे विचार रखें। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। साथ ही, मोर का असर भी आपके घर में वैसे ही होगा।
  • मोर को आकर्षित डिजाइन में बनवाएं। इससे आपकी तरफ मां लक्ष्मी की कृपा खींची चली आएगी।

चांदी के मोर को रखते ही आपके घर में पैसों की कमी खत्म हो जाएगी। आप चाहें तो इसके लिए पंडित जी से भी जानकारी ले सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik, Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP