माता लक्ष्मी की पूजा शुक्रवार के दिन ही क्यों की जाती हैं, जानें पूजन का महत्व और नियम

हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। सभी धार्मिक अनुष्ठानों में माता लक्ष्मी की पूजा करने महत्वपूर्ण माना जाता है। अब ऐसें में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी पूजा क्यों की जाती है?
why is goddess lakshmi worshipped on friday
why is goddess lakshmi worshipped on friday

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है ताकि जीवन में सुख, समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति हो सके। मान्यता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। शास्त्रों में वर्णित उनके सारे रूपों से यह स्पष्ट होता है कि वे जीवन के हर पहलू से जुड़ी हैं। धन के अलावा, स्वास्थ्य, पराक्रम, सुख, संतान, आनंद, दीर्घायु, भाग्य, पत्नी और वाहन आदि ये सभी उनके स्वरूप हैं। इसलिए मां लक्ष्मी की पूजा केवल आर्थिक समृद्धि के लिए ही नहीं, बल्कि जीवन की समस्त परिस्थितियों को अनुकूल बनाने के लिए की जाती है। अब ऐसे में सवाल है कि माता लक्ष्मी की पूजा शुक्रवार के दिन क्यों करने का विधान है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

शुक्रवार के दिन क्यों करते हैं माता लक्ष्मी की पूजा?

goddess-lakshmi-puja

शुक्रवार का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है और इसे देवियों को समर्पित किया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष विधान है क्योंकि माना जाता है कि मां लक्ष्मी इस दिन शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों को धन, वैभव और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। मां लक्ष्मी के साथ-साथ संतोषी माता, देवी दुर्गा, वैभवलक्ष्मी और महालक्ष्मी की भी पूजा की जाती है, जिससे जीवन में समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के दौरान किन नियमों का पालन करें?

माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से पहले घर को साफ-सुथरा रखें, क्योंकि माता लक्ष्मी स्वच्छ स्थान पर निवास करती हैं।
माता लक्ष्मी को गुड़हल, कमल और गुलाब का फूल अत्यंत प्रिय है। इसलिए उन्हें गुड़हल, कमल और गुलाब की फूल ही चढ़ाएं।
घर में दीपक जलाएं, इससे घर में धन का आगमन होता है।
माता लक्ष्मी की पूजा करने के दौरान इस मंत्र का जाप करें - ओम श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद मम।
घर में लक्ष्मी गणेश यंत्र स्थापित करें और विधिवत रूप से पूजा करें।

इसे जरूर पढ़ें - हिंदू धर्म में बताए गए हैं मां लक्ष्मी के ये प्रतीक चिह्न

माता लक्ष्मी की पूजा करना का महत्व क्या है?

how-to-make-maa-lakshmi-happy

माता लक्ष्मी को धन और वैभव की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। उनकी पूजा करने से न केवल घर में धन का आगमन होता है बल्कि आर्थिक स्थिरता भी बनी रहती है। माता लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति के सभी प्रयास सफल होते हैं और जीवन में समृद्धि का आगमन होता है। उनकी कृपा से व्यक्ति को मान-सम्मान, यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़ें -मां लक्ष्मी की आरती

मां लक्ष्मी चालीसा का पाठ

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय

मां लक्ष्मी की व्रत कथा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP