घर का वातावरण अच्छा होता है, तो इसका प्रभाव हमारे जीवन में सबसे ज्यादा पड़ता है। इसलिए जब भी कोई नया घर बनवाता है, तो उसमें लगने वाले रंगों का खास ध्यान रखता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर के रंग भी आपके जीवन में होने वाले परिवर्तन पर असर डालते हैं। इसलिए सबसे पहले आपको घर के मेन गेट का ध्यान रखना चाहिए। मेन गेट पर कभी भी डार्क कलर को नहीं करवाना चाहिए। आर्टिकल में जानते हैं डार्क कलर को लेकर पंडित विघाशंकर जी का क्या कहना है।
मेन गेट पर गहरे रंग की क्यों होती है मनाही?
वास्तु शास्त्र के अनुसार मेन गेट पर गहरे रंग जैसे काले और ग्रे कलर को इस्तेमाल करने की मनाही होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस तरह के कलर से आपके आसपास नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही, आपके घर के बाहर से ही अच्छी चीजें प्रभावित हो जाती हैं। इसलिए कोशिश करें कि इन गहरे रंगों को अपने घरों में न लगाएं। इसकी जगह पर मेन गेट पर हल्के रंगों का प्रयोग करें। इससे आपके घर की ऊर्जा पॉजिटिव बनी रहेगी।
गहरे रंगों को मेन गेट पर लगाने का क्या पड़ता है घर पर प्रभाव
- अगर आप अपने घर के मेन गेट पर काले रंग का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसे में आपके घर में अक्सर नकारात्मकता बनी रहेगी। इससे आपके घर का वास्तु भी खराब हो सकता है। साथ ही, आपके परिवार में किसी न किसी चीज को लेकर परेशानी चलती रहेगी। इससे आपका कोई भी कार्य सही तरीके से नहीं होगा। साथ ही, आपके जीवन में उदासी भी बनी रह सकती है।
- घर में अगर आप ग्रे कलर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे आपके जीवन पर असर पड़ेगा। इसकी वजह से आप किसी भी कार्य को सही तरीके से नहीं कर पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आप घर के अंदर आते ही परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको कोशिश करनी है कि इन रंगों का इस्तेमाल मेन गेट पर न करें।
किस तरह के रंग मेन गेट पर लगाएं
आपको अपने घर के मेन गेट के लिए सफेद, हल्का नीला, पीला और हल्के गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह के रंग आपके जीवन में नई ऊर्जा भरते हैं। साथ ही, इन रंगों से आपका मन भी शांत रहता है। इसलिए आपको इन रंगों को ही मेन गेट पर लगाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: बेडरूम की खिड़कियों से जुड़े यह वास्तु टिप्स लाएंगे घर में सकारात्मकता
अब आप कभी भी अपने घर के मेन गेट पर रंग करवाएं, तो इस रंगों को चूज करें। इससे आपके घर का वातावरण अच्छा बना रहेगा। साथ ही, आपके जीवन में नई ऊर्जा नजर आएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों