हम सभी अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहते हैं और इसमें रंग अहम् भूमिका निभाते हैं। घर के अंदर ही नहीं, बाहरी दीवारों पर भी कलर करवाना जरूरी होता है। वैसे भी जब आप किसी के घर जाते हैं तो सबसे पहले उसे बाहरी तौर पर देखते हैं। उनके घर को देखकर हम घर में रहने वाले व्यक्तियों के लिए राय बना लेते हैं। इसलिए, यह जरूरी होता है कि घर के बाहरी हिस्से पर भी कलर बेहद सोच-समझकर किया जाए।
आप घर की बाहरी दीवारों पर दिशाओं के अनुसार कलर करवाएं। इससे जो भी व्यक्ति आपका घर देखता है, उसके मन में पॉजिटिविटी आती है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनदं भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आपको घर की बाहरी दीवारों पर किन रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए
करवाएं व्हाइट कलर
जब बात घर के बाहरी हिस्से में कलर करवाने की बात होती है तो ऐसे में व्हाइट कलर करवाना सबसे अच्छा माना जाता है। व्हाइट के अलावा आइवरी या पेल क्रीम कलर भी घर के बाहरी हिस्से पर करवाया जा सकता है। ये ऐसे कलर हैं, जिन्हें घर के बाहरी हिस्से में किसी भी दिशा में करवाया जा सकता है। ये कलर होम एक्सटीरियर के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं।
उत्तर दिशा में करवाएं ब्लू कलर
अगर आप अपने घर के बाहरी हिस्से में उत्तर दिशा में कलर करवा रही हैं तो ऐसे में यहां पर जल तत्व से जुड़ा कलर यानी ब्लू कलर करवाना अच्छा माना जाता है। यह रंग आपको धन-धान्य से परिपूर्ण करता है। ब्लू कलर को वॉटर कलर भी कहा जाता है और उत्तर दिशा के लिए यह सबसे अच्छा रंग है।
पूर्व दिशा में करवाएं ग्रीन कलर
वहीं अगर आप अपने घर के बाहरी हिस्से में पूर्व दिशा में कलर करवा रही हैं तो ऐसे में यहां पर ग्रीन कलर करवाना बेस्ट माना जाता है। यह कलर आपको समाज में प्रतिष्ठा व समृद्धि दिलाता है। साथ ही साथ, इस कलर से बच्चों के जीवन पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है।
दक्षिण दिशा में करवाएं रेड कलर
वहीं अगर आप अपने घर के बाहरी हिस्से में दक्षिण दिशा में कलर करवा रही हैं तो ऐसे में यहां पर रेड कलर करवाना चाहिए। यह कलर समाज में आपको मान-सम्मान प्रदान करवाता है। इस कलर से मंगल ग्रह को संतुष्टि मिलती है। वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में रेड कलर करवाने से आपको बहुत लाभ मिलता है।इसे भी पढ़ें :वास्तु के ये टिप्स रहे सबसे ज्यादा कारगर, आप भी आजमाएं
पश्चिम दिशा में करवाएं ग्रे कलर
वहीं अगर आप अपने घर के बाहरी हिस्से में पश्चिम दिशा में कलर करवा रही हैं तो ऐसे में यहां पर ग्रे कलर करवाना जा सकता है। आप इस दिशा में ग्रे या लाइट ग्रे कलर करवा सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर मैटेलिक व व्हाइट कलर करवाना भी काफी अच्छा माना जाता है। यह शनि की दिशा होती है और इस दिशा में इन रंगों का इस्तेमाल करने से आपको कामकाज व कारोबार में बढ़ोतरी मिलती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों