हिंदू धर्म में, वास्तु शास्त्र में घर में गुलाल रखने का विशेष महत्व है। गुलाल, जो रंगों का प्रतीक है, सकारात्मक ऊर्जा, खुशी और समृद्धि का संचार करता है। गुलाल सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। गुलाल खुशी और समृद्धि का प्रतीक है। इसे घर में रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। गुलाल को ग्रहों से भी जोड़ा जाता है। इसलिए, इसका उपयोग ग्रह दोषों को शांत करने के लिए भी किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है। अब ऐसे में वास्तु के अनुसार घर में कहां-कहां गुलाल रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरिवंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
घर के मुख्य द्वार पर रखें गुलाल
गुलाल को शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। गुलाल को समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। होली के दिन गुलाल को देवताओं को अर्पित किया जाता है। इसलिए, इसे घर के मुख्य द्वार पर रखने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पूजा घर में गुलाल रखने से हो सकता है लाभ
पूजा घर में गुलाल रखने से व्यक्ति पर सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाली सभी संकट टल जाते हैं और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें- Holi 2025: होली खेले हुए कपड़ों का बाद में क्या करना चाहिए?
तिजोरी में गुलाल रखने से हो सकता है धन लाभ
तिजोरी में गुलाल रखने से जातक को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। आप होली के दिन गुलाल को एक लाल कपड़े में बांधकर ही रखें। इससे व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिलने लग जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें - Holi 2025 Laddu Gopal Puja: होली के दिन लड्डू गोपाल को कौन से रंग का गुलाल लगाएं?
बेडरूम में गुलाल रखने से दूर होंगी नकारात्मकता
गुलाल सफलता और समृद्धि का प्रतीक है। इसे बेडरूम में रखने से सफलता और समृद्धि प्राप्त होती है। आप बेडरूम में सफेद रंग के ही गुलाल एक मिट्टी के बर्तन में रखें और फिर उसे बिस्तर के नीचे रख दें। इससे पारिवारिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों