Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

Holi 2025: होली खेले हुए कपड़ों का बाद में क्या करना चाहिए?

हिंदू धर्म में होली के दिन रंग और गुलाल से खेलने का विशेष महत्व है। इसके बिना होली अधूरी मानी जाती है। अब ऐसे में अगर जो जातक होली खेल रहे हैं, उन्हें होली के बाद अपने कपड़ों का क्या करना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2025-03-11, 17:06 IST
what should be done after using clothes used in holi as per astrology

होली का त्योहार भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार और भगवान कृष्ण की लीलाओं से भी जुड़ा हुआ है। यह त्योहार भगवान के प्रति अपनी भक्ति और प्रेम को व्यक्त करते हैं। होली का त्योहार मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। रंग और संगीत लोगों को तनाव और चिंता से मुक्त करते हैं और उन्हें खुशी और उत्साह प्रदान करते हैं। इसके साथ ही, रंगों से खेलने से मन प्रसन्न होता है। अब ऐसे में सवाल है कि जिस भी कपड़े में आप होली खेल रहे हैं। आखिर उस कपड़े का क्या करना चाहिए। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

होली खेले हुए कपड़े को न पहनें दोबारा

holi-4

ज्योतिष के अनुसार आप जिस भी वस्त्र में होली खेल रहे हैं। उस कपड़े को दोबारा धोकर नहीं पहनना चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है। होली खेले कपड़ों में की तरह की नकारात्मकता होती है। जिससे व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप भी वापस उस कपड़े को धोकर पहन लेते हैं तो ऐसा करने से बचें।

होली खेले हुए कपड़ों का करें दान

आप जिस भी कपड़े में होली खेल रहे हैं। उसे दान कर दें। घर में उस कपड़े को रखना नहीं चाहिए। इससे अशुभता का संचार होता है और जातक को ग्रहदोष भी लगता है। साथ ही दान करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। होली खेले हुए कपड़ों को फेंकना भी नहीं चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - Holashtak 2025 Astro Tips: होलाष्टक के दौरान कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए?

होली खेले हुए कपड़ों को धोकर ही करें दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के रंगों में नकारात्मक ऊर्जा होती है। इसलिए होली खेलने के बाद अपने कपड़ों को धोकर ही दान करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के रंगों का ग्रहों पर भी प्रभाव पड़ता है। धोए हुए कपड़े दान करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Holi 2025 Ki Manyataye: आखिर पहली होली पर क्यों छोड़ी जाती है नए घर की चौखट?

होली खेले हुए कपड़ों को कब करना चाहिए दान?

Old-Clothes-Donation-Rules

आप होली के दिन रंग खेले हुए कपड़ों का दान कर सकते हैं। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें। शाम से पहले ही दान करें। शाम के दौरान दान करने से व्यक्ति को दरिद्रता का सामना करना पड़ता है और धन हानि की समस्या होने लग जाती है। इसलिए दिन में ही दान करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।