घर में रखते हैं कांच का सामान तो वास्तु के इन नियमों का करें पालन, बनी रहेगी समृद्धि

घर में रखी कोई भी चीज वास्तु के अनुसार रखी जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आप अगर कांच के सजावटी सामान या अन्य चीजों को घर में रखते हैं तो वास्तु की सही दिशा के बारे में जरूर जानें।
image

कांच का सामान घर की सजावट में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह न केवल घर की सुंदरता को बढ़ाता है, बल्कि इसे सही दिशा और स्थान पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी होता है।

वास्तु के अनुसार, कांच के सामान का सही उपयोग घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने में सहायक होता है। सही तरीके से कांच का सामान रखने से घर का वातावरण सकारात्मक और उन्नतिशील बना रहता है, लेकिन यदि इसे गलत दिशा या स्थान पर रखा जाता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर सकता है।

कांच विशेष रूप से पारदर्शी होने के कारण, प्रकाश को प्रतिबिंबित करता है और घर में रोशनी को बढ़ाता है, जिससे आपके घर का माहौल खुशहाल और संतुलित बना रहता है।

इसे सजावटी वस्तुओं, दर्पण, खिड़कियों और फर्नीचर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सही दिशा का चुनाव बहुत जरूरी है। वास्तु की मानें तो कुछ विशेष दिशाओं में ही कांच का सामान रखने की सलाह दी जाती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपको कांच का सजावटी सामान घर में किस दिशा और स्थान पर रखना चाहिए।

कांच के सामान का वास्तु से संबंध

वास्तु शास्त्र में कांच के सामान का विशेष महत्व है। कांच एक पारदर्शी पदार्थ है, जो प्रकाश को प्रतिबिंबित करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा को फैलाने में मदद करता है। कांच का उपयोग कई तरह के सजावटी आइटम, दर्पण, खिड़कियों और दरवाजों के रूप में किया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि कांच का सामान अगर इसे सही दिशा और स्थान पर रखा जाए, तो यह घर के वातावरण को खुशहाल और उन्नतिशील बना सकता है।

इसी वजह से कांच का सामान रखने के लिए सही दिशा का चयन बेहद महत्वपूर्ण होता है। आपके जीवन में हर दिशा का एक विशेष प्रभाव होता है और कांच के सामान को सही दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

कांच का सजावटी सामान रखने के लिए सही दिशा

glass decorative items

कांच का सामान रखने के लिए पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना जाता है। इस दिशा में कांच का सजावटी सामान रखने से घर में शांति और सुख-समृद्धि बनी रहती है। पूर्व दिशा का संबंध सूर्य से होता है, जो जीवनदायिनी ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इस दिशा में कांच के सजावटी सामान रखने से प्राकृतिक प्रकाश का सही उपयोग होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

कांच का सामान रखने के लिए उत्तर दिशा भी बेहद शुभ मानी जाती है। यह दिशा धन और समृद्धि का प्रतीक होती है। इस दिशा में कांच का सामान रखने से घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होते हैं।

इन दिशाओं में न रखें कांच का सामान

where we should not place glass items

वास्तु शास्त्र के अनुसार कांच का सामान रखने के लिए दक्षिण दिशा उपयुक्त नहीं मानी जाती है। इस दिशा में कांच रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

यह घर के माहौल में तनाव और असंतुलन का कारण बन सकता है, इसलिए दक्षिण दिशा में कांच के किसी भी प्रकार के सामान को रखने से बचना चाहिए।

इसके अलावा, पश्चिम दिशा में भी कांच का सामान रखना वास्तु दोष का कारण बन सकता है। इस दिशा में कांच रखने से घर के सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में खटास आ सकती है और रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इन दिशाओं में कांच रखने से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि प्रभावित हो सकती है, इसलिए कांच को हमेशा सही दिशा में ही रखना चाहिए।

घर में दर्पण रखने की सही दिशा क्या है

आमतौर पर सभी घरों में कांच के आईने या दर्पण का इस्तेमाल किया जाता है। दर्पण का वास्तु में विशेष स्थान है। घर में दर्पण का सही स्थान होना बेहद जरूरी है, क्योंकि दर्पण से आने वाली ऊर्जा घर के हर सदस्य पर प्रभाव डालती है।

दर्पण को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं। दर्पण को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर के सदस्यों की उन्नति में सहायता मिलती है।

दक्षिण दिशा में दर्पण लगाने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि दक्षिण दिशा में दर्पण लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है। इससे घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और संबंधों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

आपको आइना बेडरूम में लगाने से बचना चाहोये। बेडरूम में दर्पण लगाना वास्तु के अनुसार उचित नहीं माना जाता है। अगर बेडरूम में दर्पण लगाना आवश्यक हो, तो उसे बेड के सामने न लगाएं, क्योंकि इससे सोते समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है।

कांच का फर्नीचर और सजावटी सामान

decorative items vastu tips

कांच का फर्नीचर और सजावटी सामान घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ वास्तु दोषों को भी दूर करने में मदद करता है। लेकिन इसका उपयोग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए-

कांच के फर्नीचर को लिविंग रूम या ड्राइंग रूम में रखना अच्छा माना जाता है। इससे घर में आने वाले मेहमानों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और घर की प्रतिष्ठा बढ़ती है।

कांच के सजावटी आइटम जैसे शोपीस, फोटो फ्रेम, या दीवार पर लगाई जाने वाली वस्तुएं घर के सौंदर्य को बढ़ाते हैं। इन्हें उत्तर या पूर्व दिशा में रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

कांच की खिड़कियां और दरवाजे भी घर में प्राकृतिक प्रकाश का प्रवेश करते हैं। इन्हें उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से घर में प्रकाश का प्रवाह सही तरीके से होता है और घर का वातावरण सकारात्मक रहता है।

ऐसा कहा जाता है कि यदि आप सही स्थान पर कांच का सामान रखते हैं तो हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Freepik.com, Pixabay.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP