रसोई के वास्तु को बिगाड़ सकती हैं ये 3 टाइल्स डिजाइन, अभी जानें और खरीदने से बचे

रसोई घर में अगर आप चीजों का सही ध्यान रखते हैं, तो इससे आपके घर का वास्तु अच्छा होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप किचन की टाइल्स के डिजाइन का भी खास ध्यान रखें।
image

किसी भी घर की ऊर्जा को केंद्रित करने के लिए जरूरी होता है कि आप सही चीजों को का ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे स्थान अग्नि तत्व बढ़ता है। साथ ही, हर तरफ सकारात्मक ऊर्जा नजर आती है। ऐसे में आप किचन की टाइल्स के डिजाइन को पसंद करते समय कुछ खास डिजाइन का ध्यान रखें, जिन्हें आपको नहीं लगानी है। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने इसकी जानकारी हमें बताई। इसके अनुसार आप किस तरह की टाइल्स को किचन में न लगावाएं। इसके बारे में जानते हैं।

काले या गहरे रंग की टाइल्स को न लगाएं

अगर आपको अपनी किचन का वास्तु अच्छा करना है, तो ऐसे में आप काले या गहरे रंग जिसपर उभरा हुआ डिजाइन बना हुआ है। उस तरह के डिजाइन वाली टाइल्स को न लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस कलर को देखकर आपके आसपास नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही, सदस्यों में चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। ऐसे में आप प्लेन लाइट कलर और डिजाइन वाली टाइल्स को लगाएं। इससे आपकी किचन में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

3 - 2025-08-05T134454.671

टूटी-फूटी दरार जैसी डिजाइन वाली टाइल्स न लगवाएं

वास्तु दोष न लगे ऐसे में आप टाइल्स जिनमें क्रैक या ब्रोकन इफेक्ट वाला पैटर्न हो उसे किचन में न लगवाएं। इससे घर में टूटन, विवाद और मेंटल प्रेशर ज्यादा होता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी किचन में सिंपल ग्रिड डिजाइन वाली टाइल्स को लगवाएं। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

Brown tiles

इसे भी पढ़ें: वास्तु टिप्स: किचन में लगवाएं इन 2 कलर की टाइल्स, बनी रहेगी घर में बरकत

बहुत ज्यादा चमकदार ग्लॉसी टाइल्स को न लगवाएं

अगर आप किचन का वास्तु सुधारना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप ग्लॉस वाली टाइल्स का इस्तेमाल किचन में ज्यादा न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे मन में बेचैनी बढ़ती है और असंतुलन बना रहता है। इसलिए जरूरी है कि आप सेमी ग्लॉसी टाइल्स का इस्तेमाल करें। इससे वास्तु अनुकूल बना रहेगा। साथ ही, आपके परिवार में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। इसलिए आपको इसे लगाना चाहिए।

4 - 2025-08-05T134453.293

इसे भी पढ़ें: घर की छत पर झूला लगाने की सोच रही हैं तो न करें ये गलतियां, रुक सकती है तरक्की

अपनी किचन में इन चीजों का खास ध्यान रखें। इससे आपके जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। साथ ही, आपके जीवन में आने वाली समस्याएं भी कम हो सकती है। इसके लिए आपको किचन का वास्तु अच्छा रखना होगा। आप चाहें तो अपने पंडित जी से इसकी जानकारी ले सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP