Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:53 PM IST

Zodiac Compatibility Aquarius With Aries: टैरो कार्ड से जानें...कैसा है कुंभ और मेष राशि का आपसी तालमेल

ज्योतिष शास्त्र में सभी राशियों का स्वभाव और जीवन भिन्न होता है। अब ऐसे में किस राशि का आपसी संबंध किस राशि का साथ कैसा होता है। इसके बारे में टैरो कार्ड एक्सपर्ट जीविका शर्मा से विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2024-11-20, 17:00 IST
zodiac compatibility of aquarius with aries by tarot cards

टैरो कार्ड की मदद से किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। आप टैरो कार्ड की मदद से किसी भी राशि के जातक के आपसी रिश्ते दूसरे राशि के जातक के साथ कैसा रहने वाला है। इसके बारे में भी पता लगाया जा सकता है। कई बार ऐसा होता है कि लोगों का आपसी रिश्ता ज्यादा दिन तक चल नहीं पाता है। अब ऐसे में हम पिछले काफी समय से किसी भी राशि के साथ आपका रिश्ता कितना अनुकूल रहने वाला है। इसके बारे में जान रहे हैं, इसी कड़ी में आइए इस लेख में टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानते हैं कि कुंभ और मेष राशि का आपसी तालमेल कैसा रहने वाला है।

कुंभ राशि के लोग कैसे होते हैं?

aquarius

कुंभ राशि के लोग समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं। ये अक्सर समाज में बदलाव लाने की कोशिश करते हैं और दूसरों की भलाई के लिए काम करते हैं। कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र स्वभाव के माने जाते हैं। इतना ही नहीं, कुंभ राशि के लोग गहरे विचारक भी होते हैं और अपने जीवन का निर्णय खुद लेते हैं। कुंभ राशि के लोग अच्छे दोस्त भी होते हैं। कभी-कभी दूरदर्शी भी माने जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Zodiac Compatibility: टैरो कार्ड के अनुसार कैसा होता है मकर और मकर राशि के बीच का रिश्ता

कुंभ और मेष राशि का रिश्ता मित्र के रूप में कैसा होता है?

मित्र के रूप में कुंभ और मेष राशि में 70 प्रतिशत अनुकूलता होती है। दोनों की मानसिक स्थिति एक समान होती है। दोनों राशि के जातकों को जीवन का निर्णय कैसे लेना चाहिए। इन्हें अच्छी तरह पता होता है। दोनों राशि के जातक जीवनभर दोस्ती निभाने वाले भी माने जाते हैं। किसी भी परिस्थिति भी कुंभ और मेष राशि के जातक अडिग रहते हैं।

पार्टनर के रूप में कुंभ और मेष राशि का रिश्ता कैसा होता है?

partner zodiac

पार्टनर के रूप में देखा जाए, तो कुंभ और मेष राशि के जातक का आपसी तालमेल 30 प्रतिशत होता है। दोनों राशि के जातकों के कुछ विचार एक समान नहीं होते हैं। दोनों राशि के जातक स्वतंत्र भाव से जीना पसंद करते हैं। इसलिए दोनों के आपसी रिश्ते ज्यादा समय तक टिकने की संभावना कम होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Zodiac Compatibility: टैरो कार्ड के अनुसार कैसा होता है मकर और तुला राशि के बीच का रिश्ता

माता-पिता और बच्चे के रूप में कुंभ और मेष राशि का रिश्ता कैसा होता है?

माता-पिता और बच्चे के रूप में देखा जाए, तो कुंभ और मेष राशि के जातकों का आपसी तालमेल कुल 80 प्रतिशत है। दोनों राशि के जातक ख्याल रखने में माहिर होते हैं। दोनों राशि के जातक एक अच्छा स्वास्थ्य संबंध बनाए रखते हैं।

बॉस और एम्प्लोयी के रूप में कुंभ और मेष राशि का रिश्ता कैसा होता है?

पेशेवर रूप से अगर बात करें कुंभ और मेष राशि के बारे में, तो यह एक अच्छा बांड बनाते हैं। दोनों राशि के जातक बेहद मेहनती होते हैं और अपने मेहनत के बल पर पैसे कमाने में भी जागरूक होते हैं। जिसके कारण इनका इंकम अच्छा होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।