कुंभ व्यक्तित्व राशिफल
Jan 20 - Feb 18
Lucky Colour
नीला
Lucky Gemstone
जमुनिया रत्न
Lucky Day
शनिवार
Lucky Number
5, 6,8
Ruling Planet
शनि
Compatible Zodiac Sign
मिथुन, तुला राशि
कुंभ राशि के लोग बुद्धि से तेज, समझदार और आत्मविश्वासी स्वभाव के होते हैं। ये किसी भी काम को पूरी मेहनत और लगन से करने में विश्वास रखते हैं। ये लोग अपनी बुद्धिमत्ता की वजह से हर एक क्षेत्र में दूसरों से आगे होते हैं। ये लोग लीडर प्रवृत्ति के होते हैं और भीड़ में सबसे आगे रहते हैं। कई बार ये भीतर से कुछ अलग और बाहर से अलग नजर आते हैं। ये लोग भीतर से कई कष्ट भी सहते हैं लेकिन बाहर इनकी आह तक नहीं निकलती है।
ये पूर्णतः रहस्यवादी होते हैं। जीवन में ये रिस्क लेने वाले होते हैं। ये संवेदनशील स्वभाव के होते हैं।आमतौर पर इस राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। इनका अपने शौक पूरे करने में खर्च अधिक होता है। हालांकि इनकी उत्तम आमदनी होने से इनके जीवन में खर्चे का कभी दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
ये अपने मानसिक प्रेम को ज्यादा अहमियत देते हैं। धार्मिक कार्यों में भी रूचि लेते हैं और धर्म के क्षेत्र में या धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के लिए पैसे खर्च करते हैं। ये लोग आधुनिकता से परिपूर्ण होते हैं और किसी भी मॉडर्न प्रवृति को ख़ुशी से अपनाते हैं। कुंभ राशि के जातकों में लिखने और बोलने की उत्तम क्षमता होती है।
कुंभ राशि के जातक स्वभाव से काफी सरल और विनम्र होते हैं। इन लोगों में दूसरों से कुछ अलग करने की चाह होती है। ये स्वतंत्र विचार वाले होते है। अपनी ज़िन्दगी अपने हिसाब से जीना इन्हे पसंद होता है। ये लोग किसी भी व्यक्ति से मानसिक स्तर पर प्रेम रखते हैं। ये घूमने फिरने के भी शौकीन होते हैं।
ये अपने परिवार के साथ घूमना पसंद करते हैं। ये मिलनसार प्रवृत्ति के होते हैं। घूमने फिरने और जिंदगी को ख़ुशी से जीने के लिए अधिक धन खर्च करते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। ये स्वभाव से विनम्र और भावुक होने के बावजूद बाहर से कठोर नजर आते हैं। इन्हें ठीक से समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है।
कुंभ राशि के बारे में विस्तार से जानें
कुंभ लव राशिफल
यदि आपकी सूर्य राशि कर्क कुंभ है तो पढ़िए आपके निजी जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में









