बॉलीवुड पर भी चला मूलांक 6 का जादू! आलिया-कियारा ही नहीं, इन सेलिब्रिटीज ने भी चुना बेबी के जन्म के लिए ये खास नंबर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है, जिसके जन्म की तिथि 15 जुलाई है और उसका मूलांक 6 है। इससे पहले आलिया भट्ट की बेटी रहा के जन्म की तिथि और मूलांक 6 था। आइए जानें ऐसा क्या खास है इस मूलांक में जो आजकल सितारों के लिए बच्चों के जन्म की तिथि के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है।
image

अंक ज्योतिष का महत्व आजकल इतना बढ़ गया है कि आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सेलेब्रिटीज भी अपने निजी जीवन में अंकों के रहस्य को मानते हैं। यही नहीं कई बॉलीवुड सितारे तो अपने बच्चों के जन्म की तिथि निर्धारित करने के लिए भी अंकज्योतिष का सहारा लेते हैं। ऐसे ही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों आलिया भट्ट, अथिया शेट्टी और कियारा आडवाणी ने अपनी बेटी के जन्म के लिए मूलांक 6 को चुना है।
अगर हम मूलांक 6 के रहस्य को गहराई से समझें तो यह अंक शुक्र का माना जाता है जो अक्सर प्रेम, परिवार और जिम्मेदारी से जोड़ा जाता है। यह अंक उन लोगों के लिए उपयुक्त माना जाता है जो अपने जीवन में संतुलन बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन क्या यह अंक वास्तव में शोहरत दिला सकता है? क्या मूलांक 6 के बच्चे बुलंदियों तक पहुंचते हैं? क्या वास्तव में मूलांक 6 जीवन में सफलता का प्रतीक माना जाता है? आखिर इस अंक में ऐसा क्या खास है जो ये फिल्मी सितारों के बच्चों के जन्म की तिथि बनकर सामने आया। मूलांक 6 के रहस्य को जानने के लिए हमने न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ मधु कोटिया से बात की। आइए उनसे जानें इस अंक से जुड़ी कुछ विशेष बातों के बारे में।

मूलांक 6 क्यों बन रहा है बॉलीवुड किड्स के बर्थ का नंबर

number 6 personality

आजकल सेलिब्रिटी भी अपने बच्चों की जन्मतिथि को अंकशास्त्र के साथ जोड़ रहे हैं, जिससे आगे चलकर उनके बच्चों को शोहरत मुले। मुख्य रूप से मूलांक 6 को कुछ सेलेब्स ने अपने बर्थ डेट के रूप में निर्धारित किया। इनमें से आलिया भट्ट और अथिया शेट्टी तो थीं और हाल ही में कियारा आडवाणी की बेटी का जन्म भी 15 जुलाई को हुआ है जिसका अर्थ (1+5=6) मूलांक 6 है। यह अंक शुक्र ग्रह द्वारा शासित होता है और यह न केवल बच्चे के लिए, बल्कि पूरे परिवार के लिए समृद्धि और सद्भाव लाने वाला अंक माना जाता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट ने बेटी रहा के जन्म के लिए पहले से ही 6 नवंबर की तिथि निर्धारित की थी, जिससे उसका भविष्य अच्छा हो सके। वहीं अथिया शेट्टी की बेटी का जन्म 24 मार्च को हुआ जिसका मूलांक (2+4=6) भी नंबर 6 था। बच्चे के जन्म के लिए मूलांक 6 का होना महज संयोग भी हो सकता है, लेकिन वास्तव में इस अंक के साथ जन्में बच्चे वास्तव में बहुत भाग्यशाली हो सकते हैं।

मूलांक 6 क्यों माना जाता है सबसे खास?

personality of a person with mulank 6

मूलांक 6 आपके लिए जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। इस मूलांक में जन्में लोग बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है। किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले सभी लोग शुक्र के स्वामित्व और प्रभाव में होते हैं। यही नहीं इन लोगों में शुक्र के सर्वोत्तम गुण भी स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। इस मूलांक के लोगों को अन्य ग्रहों के मूलांक से गहरी मित्रता भी होती है और वो अपने साथ दूसरों को भी आगे बढ़ने में मदद करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Numerology Number 6: आपका भाग्यांक 6 है तो जानें अपनी लव लाइफ

number 6 significance

मूलांक 6 वालों के व्यक्तिगत लक्षण क्या होते हैं?

मूलांक 6 को सौंदर्य और प्रेम से जोड़ा जाता है क्योंकि इसका स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है। अंक 6 के शुक्र-शासित व्यक्ति आमतौर पर दिखने में आकर्षक होते हैं और इन दो शक्तिशाली गुणों के प्रत्यक्ष प्रभाव की वजह से वो विजय प्राप्त करने वाले भी होते हैं। यही नहीं ऐसा भी माना जाता है कि इस मूलांक में जन्मे बच्चे अपने प्रियजनों की जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं और प्रेम जैसे गुणों से भरपूर होते हैं। अंक ज्योतिष के मूलांक 6 वाले लोग अपने काम को बखूबी खत्म करने में हमेशा सफल होते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने वाले माने जाते हैं और किसी भी भलाई करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं।

मूलांक 6 वाले बच्चों का करियर कैसा हो सकता है?

personality traits of mulank 6

अंक ज्योतिष में अंक 6 को सभी अंकों की माता माना जाता है क्योंकि यह पारिवारिक जिम्मेदारियों और लोगों को एकजुट रखने का प्रतीक होती है। अंक ज्योतिष अंक 6 के विश्वसनीय और प्रेमपूर्ण गुणों के कारण ये जो भी करियर अपने लिए चुनते हैं उसके ऊंचाइयों तक जाते हैं। ये बच्चे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक कार्य और परिवारिक व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में अधिक सफल हो सकते हैं। उनकी विश्वसनीयता और प्रेमपूर्णता उन्हें अपने करियर में ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद कर सकती है। ये बच्चे अपने काम में समर्पण और निष्ठा के साथ काम करते हैं, जिससे उन्हें अपने क्षेत्र में मान्यता और सफलता मिलती है। ऐसा माना जाता है कि मूलांक 6 वाले बच्चों के लिए करियर का चयन उनके गुणों और रुचियों पर आधारित होना चाहिए, जिससे वे अपने जीवन में सफलता और संतुष्टि प्राप्त कर सकें।

इसे जरूर पढ़ें: Mulank 6: मूलांक 6 का माता लक्ष्मी से क्या है संबंध?

मूलांक 6 की खूबियां क्या होती हैं?

मूलांक 6 की खूबियां बहुत ही अद्वितीय होती हैं। आमतौर पर इन लोगों की कला और फैशन में गहरी रुचि होती है, जो उन्हें रचनात्मक और आकर्षक बनाती है। उनका दिल बड़ा होता है, लेकिन वे अपने बड़प्पन को एक सीमा तक ही दिखाते हैं। वे दूसरों के प्रति दया और सहानुभूति दिखाने में सक्षम होते हैं, लेकिन अपने निर्णय सोच-समझकर ही लेते हैं। हालांकि मूलांक 6 के लोग जरूरत पड़ने पर हमेशा आपके साथ ही खड़े रहते हैं और आपकी मदद करने के लिए तैयार भी रहते हैं। उनकी विश्वसनीयता और निष्ठा उन्हें आपके अच्छे मित्र के रूप में सामने ला सकती है।

भले ही कियारा आडवाणी की बेटी का जन्म मूलांक 6 में होना एक संयोग ही क्यों न हो, लेकिन वास्तव में इस अंक का भविष्य बहुत ही अच्छा माना जाता है।आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: Shutterstock.com, Instagram.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • मूलांक 6 का भविष्य कैसा होता है?

    मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है, इसलिए इन लोगों का भविष्य बहुत अच्छा माना जाता है और ये लोग हमेशा उन्नति करते हैं। 
  • मूलांक 6 का स्वामी कौन है?

    जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 होता है। इसका स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है।