इन मूलांक की महिलाएं मानी जाती हैं सबसे शातिर, दिमाग के मामले में कर देती हैं सबको पीछे

अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि के आधार पर व्यक्ति का मूलांक तय होता है, उसी के हिसाब से व्यक्ति का स्वभाव, निर्णय लेने की क्षमता और सोचने के तरीके को दर्शाता है। इनमें से कुछ विशेष मूलांक की महिलाएं इतनी चतुर और रणनीतिक होती हैं कि उनका दिमाग को समझना मुश्किल हो जाता है। उनके काम करने का तरीका, सोचने का स्तर बिल्कुल सटीक होता है, वे अपने आसपास के लोगों पर पर काफी गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। साथ ही, उन्हें अपने काम और विचार से हैरान कर देती है। एस्ट्रोलोजर सिद्धार्थ एस कुमार ने ऐसे ही मूलांक बताएं हैं, जो महिलाएं शातिर दिमाग की होती हैं।
मूलांक 3 की महिलाएं कैसी होती हैं?
जिन महिलाओं का जन्म 3, 12 और 21 तारीक को होता है उनका मूलांक 3 होता है। यह महिलाएं बेहद अनुशासित, आत्मविश्वासी होती हैं। इस मूलांक की महिलाएं हर स्थिति को अच्छे से संभालना जानती हैं। इसी वजह से वह अपने आसपास के माहौल को बड़ी आसानी से नियंत्रित कर लेती हैं। इनके बोलने के तरीके और आवाज से ही इनकी पर्सनेलिटी का पता चलता है। 3 मूलांक की महिलाएं जो बात बोलकर नहीं कह पाती हैं, वो अपने काम के जरिए सबसे सामने रखने में सक्षम होती हैं। किसी भी तरह का काम हो या कोई योजना बनानी हो ये महिलाएं पूरी रणनीति के साथ इस काम को पूरा करती हैं, जिससे इनकी गहरी सोच और शातिर अंदाज का पता चलता है।

शातिर दिमाग होती हैं मूलांक 6 की महिलाएं
जिनका जन्म 6,15 और 24 तारीक को होता है उनका मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 की महिलाएं आकर्षण और शातिर दिमाग का बहुत अच्छा मेल होती हैं। शुक्र ग्रह से प्रभावित होने के कारण ये महिलाएं न सिर्फ खूबसूरत होती हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी बहुत बैलेंस और व्यावहारिक होती हैं। ये कभी भी भावनाओं में बहकर निर्णय नहीं लेतीं, बल्कि हर बात का तर्क रखती हैं और इसे लाभकारी नजरिए से देखती हैं। सामने वाले व्यक्ति को कब अपनी बातों में लाना है,ये बखूबी जानती हैं। इनके निर्णय इतने चुपचाप और सटीक होते हैं कि लोग समझने से पहले ही उनकी बातों में आ जाते हैं। इसलिए 6 मूलांक वाली महिलाएं अपना काम निकालना अच्छे से जानती हैं। यही इनकी असली शातिरी होती है।

इसे भी पढ़ें: आपका भाग्यांक 4 है तो शादी के लिए कौन है अनुकूल, जानें अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी
मूलांक 7 की महिलाएं होती हैं इंट्रोवर्ट
मूलांक 7 की महिलाएं बहुत तेज दिमाग और इंट्रोवर्ट होती हैं। इनके सोचने का तरीका अन्य लोगों से काफी अलग होता है। ये अक्सर अपने विचार या निर्णय बहुत सोच समझकर लेती हैं और जब वक्त आता है, तो एकदम सटीक वार करती हैं। इनकी छठी इंद्रिय इतनी प्रबल होती है कि ये सामने वाले के इरादों को पहले ही भांप लेती हैं। यही कारण है कि इनसे कुछ भी छुपा पाना बेहद मुश्किल होता है। इनका शातिर दिमाग हर स्थिति के लिए एक बैकअप प्लान तैयार रखता है, जो इन्हें एक कदम आगे रखता है।

इसे भी पढ़ें: Number 1 People: कैसे जीवनसाथी होते हैं 1 अंक वाले लोग?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
- मूलांक क्या होता है और इसे कैसे निकालते हैं?
- मूलांक किसी व्यक्ति की जन्म तारीख को जोड़कर निकाला जाता है। जैसे, यदि आपकी जन्म तारीख 15 है तो 1+5 = 6, यानी आपका मूलांक 6 है।
- किस मूलांक की महिलाएं होती हैं शातिर?
- मूलांक 3,6 और 7 वाली महिलाएं होती हैं शातिर
- मूलांक 6 वाले लोग का दिल कैसा होता है?
- मूलांक 6 वाली महिलाएं शांत और साफ दिल की होती हैं।
- क्या मूलांक का प्रभाव महिला के स्वभाव और सोचने के तरीके पर पड़ता है?
- हां, अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय क्षमता और सोच पर गहरा असर डालता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।