Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:09 AM IST

किन देवताओं पर भूलकर भी नहीं चढ़ाया जाता बरगद का पत्ता? पूजा से पहले जान लें ये जरूरी नियम

हिंदू धर्म में कुछ देवी-देवताओं को बरगद के पत्ते चढ़ाना वर्जित माना गया है, जिसके नियम शास्त्रों में बताए गए हैं। वृंदावन के अनंतदास जी महाराज के अनुसार, भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा में बरगद के पत्तों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
Updated:- 2026-05-16, 19:20 IST
image

देवी-देवताओं की पूजा के कुछ कुछ नियम बनाए गए हैं। शास्त्रों के अनुसार, हर भगवान को उनकी पसंद के फूल, फल और पत्ते चढ़ाए जाते हैं, जिससे पूजा का पूरा फल मिल सके। इसी तरह, कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जिन्हें कुछ खास देवताओं पर चढ़ाना वर्जित माना गया है। ऐसा ही एक नियम बरगद के पत्ते को लेकर भी है, जिसे अनजाने में चढ़ाने से आपकी पूजा अधूरी रह सकती है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर की सुख-समृद्धि बनाए रखने और अनजाने में होने वाली गलतियों से बचने के लिए पूजा से जुड़े इस जरूरी नियम क्या हैं? इस लेख में दिए गए इनपुट वृंदावन के अनंतदास जी महाराज द्वारा दिए गए हैं। ऐसे में जानते हैं, क्या कहते हैं महाराज जी... 

किन देवताओं पर नहीं चढ़ाया जाता बरगद का पत्ता?

भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल का सबसे ज्यादा महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को अत्यंत कोमल और सात्विक चीजें प्रिय हैं। वहीं, बरगद के पेड़ को महाकाल और वैराग्य का प्रतीक माना जाता है, इसलिए भगवान विष्णु की पूजा में बरगद के पत्ते चढ़ाना वर्जित माना गया है।

1 - 2026-05-16T190851.824

धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी को चंचलता और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। वहीं, बरगद का पेड़ अपनी जगह स्थिर रहता है और वह मोक्ष व संन्यास से जुड़ा है।

इसे भी पढ़ें - पुरुषोत्तम मास में जीवन के कष्टों को दूर करने के लिए कैसे करें दीप दान? जानें सही नियम और विधि

ऐसे में गृहस्थ जीवन में मां लक्ष्मी की पूजा में कभी भी बरगद के पत्तों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

2 - 2026-05-16T190849.388

भगवान गणेश को बुद्धि और विघ्नहर्ता माना जाता है। बप्पा की पूजा में दूर्वा और मोदक चढ़ाने का विशेष नियम है। इनकी पूजा में कड़े या वैराग्य उत्पन्न करने वाले पत्तों को चढ़ाने की मनाही है, जिनमें बरगद का पत्ता भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें - हनुमान जी को करना है प्रसन्न? 'बड़ा मंगल' पर राशि के अनुसार बांटें ये चीजें, चमक उठेगी सोई किस्मत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।