हनुमान जी को करना है प्रसन्न? 'बड़ा मंगल' पर राशि के अनुसार बांटें ये चीजें, चमक उठेगी सोई किस्मत

ज्येष्ठ महीने का पहला बड़ा मंगल हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन बजरंगबली की सेवा और दान-पुण्य करने से जीवन के सभी बड़े संकट टल जाते हैं। यदि आप भी अपनी किस्मत को आजमाना चाहती हैं, तो अपनी राशि के मुताबिक दान करें। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि साल 2026 के बड़े मंगल के लिए राशि आधारित दान की पूरी जानकारी क्या है? इस लेख में दिए गए इनपुट वृंदावन के अनंतदास जी महाराज द्वारा दिए गए हैं। ऐसे में जानते हैं, क्या कहते हैं महाराज जी...
राशियों के अनुसार करें दान
मेष (Aries) - इस राशि के जातकों को हनुमान चालीसा दान करनी चाहिए। इससे मानसिक शांति और साहस में वृद्धि होती है।
वृषभ (Taurus) - आपको मोतीचूर के लड्डू का दान करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
इसे भी पढ़ें - Bada Mangal 2026: सिर्फ 2 काम करेंगे परेशानियों को दूर, बनी रहेगी बजरंगबली की कृपा
मिथुन (Gemini) - इस राशि के लोगों को हरी सब्जियों का दान जरूर करना चाहिए। यह उपाय आपके स्वास्थ्य और व्यापार के लिए शुभ रहेगा।
कर्क (Cancer) - कर्क राशि वालों को सफेद चावल का दान करना चाहिए। इससे चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और मन प्रसन्न रहता है।
सिंह (Leo) - आपको सेब का दान करना चाहिए। यह आपके आत्मविश्वास और मान-सम्मान को बढ़ाने में मदद करेगा।
कन्या (Virgo) - कन्या राशि के जातक गौ माता को हरा चारा खिलाएं। गाय की सेवा से सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
तुला (Libra) - आपको छोटी कन्याओं को वस्त्र उपहार में देने चाहिए। यह दान आपके जीवन में संतुलन और खुशहाली लाएगा
वृश्चिक (Scorpio) - बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए लोगों के बीच बेसन के लड्डू बांटे। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न हो सकते हैं।
धनु (Sagittarius) - इस तपती गर्मी में लोगों को गन्ने का रस पिलाएं। प्यासे को पानी या रस पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है।
इसे भी पढ़ें - Bada Mangal Remedies: ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर करें ये 4 उपाय, सभी बाधाओं से मिलेगी मुक्ति
मकर (Capricorn) - मकर राशि वालों को काली टोपी, छाते और पानी की बोतल का दान करना चाहिए। इससे शनि देव और हनुमान जी दोनों की कृपा मिलती है।
कुंभ (Aquarius) - आपको जरूरतमंदों को चमड़े के चप्पल और जूते दान करने चाहिए। ऐसा करने से उवकी कृपा प्राप्त हो सकती है।
मीन (Pisces) - बड़ा मंगल पर केले और बेसन के लड्डू का दान आपके लिए अत्यंत फलदायी साबित होगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।