घर के मंदिर में अगरबत्ती क्यों नहीं जलानी चाहिए?

Ghar Ke Mandir Mein Agarbatti Jalane Se Kya Hota Hai: शास्त्रों में पूजा-पाठ के दौरान कई ऐसी वस्तुओं का उल्लेख मिलता है जिन्हें सामग्री के तौर पर प्रयोग किया जाता है। ऐसी ही एक पूजा सामग्री है अगरबत्ती जिसे ज्यादातर लोगों द्वारा घरों में जलाया जाता होगा। घर में या घर के मंदिर में पूजा-पाठ के दौरान आप भी अगरबत्ती जलाते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि घर में या घर के मंदिर में भूल से भी अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए। इसके पीछे का कारण शास्त्रों में विस्तार से बताया गया है जिसके बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं।
क्या घर के मंदिर में अगरबत्ती जलाना शुभ है?

शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि घर में अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि घर में अगरबत्ती जलाने से पितृ दोष पैदा होता है। असल में अगरबत्ती बांस से बनती है। अगरबत्ती की निचली डंडी बांस की होती है और शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि बांस को कभी भी नहीं जलाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: इन राशियों को नहीं पालनी चाहिए बिल्ली, हो सकता है भारी नुकसान
बांस में पितरों का वास होता है। अगर आपने कभी गौर किया हो तो शव को जिस अर्थी पर लेताया जाता है उसे बांस से तैयार किया जाता है। मगर जब अर्थी शमशान पहुंचती है तब शव को जलाने से पहले उस काठी को हटा दिया जाता है क्योंकि बांस जलाना हिन्दू धर्म में वर्जित और अशुभ माना गया है।

बांस में पितरों और नकारात्मक ऊर्जाओं को रोकने की क्षमता होती है। ऐसे में अगर बांस या उससे बनी कोई वस्तु जला दी जाए तो उससे पितृ नाराज हो जाते हैं और नकारात्मकता हमें प्रभावित कर सकती है। ठीक ऐसे ही अगरबत्ती में भी बांस होने के कारण उसे घर में जलाने से मना किया जाता है।
यह भी पढ़ें: रात को कपूर जलाने के क्या लाभ हैं?
शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि घर या घर के मंदिर में अगरबत्ती जलाने से पितृ दोष तो लगता ही है बल्कि बुरी शक्तियां भी प्रभाव डालना शुरू कर देती हैं।
अगर आप भी अपने घर के मंदिर में अगरबत्ती जलाते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों घर के मंदिर में अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए और क्या है इसके पीछे का तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।