Mon Sep 21, 2026 | Updated 04:41 PM IST

शिवलिंग के आगे तीन बार ताली क्यों बजाते हैं?

सावन का महीना चल रहा है और इस खास अवसर पर भगवान शिव की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर क्यों शिव जी के सामने तीन बार ताली बजाते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-14, 17:23 IST
Shivling Puja Vidhi,

सावन मास में शिव जी के पूजा और रुद्राभिषेक का खास विधान है। वैसे तो भगवान शिव अपने भक्तों के चढ़ाए हुए एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं और  भक्त पर कृपा बनाए रखते हैं। लेकिन फिर भी भगवान शिव के भक्त उनकी पूजा में कोई कमी नहीं छोड़ते, दूध, दही, घी, शहद और पंचामृत समेत कई सारी चीजों से अभिषेक करने के अलावा भक्त फूल और बेलपत्र भी अर्पित करते हैं। सभी कोई अलग-अलग नियम और विधि से भगवान शिव की पूजा आराधना करते हैं। बता दें कि भगवान शिव के आगे तीन बार ताली बजाने का विशेष महत्व है, लोगों को इसके बारे में नहीं पता है कि ऐसा क्यों किया जाता है, इसके क्या फायदे हैं ताली और भगवान शिव का क्या संबंध है आदि। आज के इस लेख में हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि तीन बार ताली बजाने से क्या होता है?

Significance of Clapping three times in Shiv temple

भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र, धतूरा, कनेर, शमी और आंकड़े का विशेष महत्व है। पूजा में रुद्राभिषेक और जलाभिषेकभी होता है, साथ ही भगवान शिव के आगे तीन बार ताली बजाने का भी खास महत्व है। बहुत से लोगों के इसके बारे में नहीं पता है, तो चलिए जानते हैं कि आखिर तीन ताली बजाने का क्या अर्थ है, बता दें कि पहली ताली भगवान शिव को अपनी उपस्थिति जताने के लिए बजाते हैं, दूसरी ताली अपने मन का भाव, मन्नत और प्रार्थना के लिए बजाते हैं और तीसरी ताली शिव जी से भक्त उनकी चरणों में जगह पाने के लिए प्रार्थना के रूप में बजाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Sawan 2024: भारत का सबसे अनोखा शिव मंदिर, जहां एक ही जलहरी में हैं दो-दो श‍िवलिंग.. जानिए और क्या है खास?  

भगवान राम और रावण ने बजाई थी ताली

Why do people clap in front of God

पौराणिक कथा के अनुसार लंकापति रावण ने शिव पूजा के बाद तीन बार ताली बजाई थी। कहा जाता है कि इस तरह से पूजा के बाद ताली बजाने से उसे लंका का राजपाट प्राप्त हुआ था। वहीं भगवान राम जब लंका जाने के लिए समुद्र पर सेतु बनाने वाले थे, तब उन्होंने बालू से रामेश्वर ज्योतिर्लिंग की स्थापना कर पूजा की थी। भगवान राम ने भी पूजा के बाद तीन बार ताली बजाया था, जिसे लेकर कहा जाता है कि उनका कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हुआ था। ऐसे में भक्त को अपनी पूजा और मनोकामना को पूरा करने के लिए शिव पूजा के बाद तीन बार ताली जरूर बजाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2024: भाई को राखी बांधने से पहले बहनें जरूर करें ये 4 काम, ऐश्वर्य की होगी प्राप्ति  

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-meta ai

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।