Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:43 AM IST

अतिथि को हमेशा अंगूठे से ही क्यों तिलक लगाना चाहिए?

हिंदू धर्म में हाथ के पांचों अंगुलियों का विशेष महत्व बताया गया है। साथ ही किन अंगुली से तिलक करने से क्या लाभ होता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2024-07-29, 16:33 IST
Why We should apply tilak on guest forehead with thumb

सनातन धर्म में अंगुलियां कई रहस्यों के बारे में बयां करती है। ऐसा कहा जाता है कि अंगुलियों का संबंध भाग्य से है। इसमें पहने जाने वाले धातु को भी महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि पांचों अंगुलियों में विभिन्न प्रकार के रत्न धारण करने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं, अंगुली से किए जाने वाले तिलक को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं कि पांचों अंगुलियों में से कुछ अंगुली देवी-देवताओं और अतिथि को तिलक करने के लिए समर्पित है। बता दें, मध्यमा अंगुली से देवी-देवताओं को तिलक करना की मान्यता है और अंगूठे से अतिथि को तिलक लगाया जाता है। अब ऐसे में सवाल है कि अंगूठे का महत्व क्या है और अतिथि को हमेशा अंगूठे से ही क्यों तिलक लगाया जाता है। इसके बारे में हमने ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से पूछा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 

तिलक करने और लगाने का महत्व क्या है? 

Untitled design

तिलक को भगवान का प्रतीक माना जाता है। इसे लगाने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और बुरी नजर से रक्षा होती है। तिलक, व्यक्ति के धर्म और आस्था का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि व्यक्ति धर्म मार्ग पर चल रहा है। किसी भी शुभ कार्य से पहले तिलक लगाना शुभ माना जाता है। यह व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

अंगूठे से तिलक करने का महत्व क्या है? 

ज्योतिष शास्त्र में अंगूठे का संबंध शुक्र ग्रह से है। शुक्र ग्रह को यश, धन-वैभव के कारक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मस्तक पर अंगूठे लगाने से विजय और आदर सत्कार का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मेहमान शुभ सूचकों का कारक होता है। इसलिए मेहमानों को हमेशा अंगूठे से तिलक करने की मान्यता है। 

इसे जरूर पढ़ें - हाथ के अंगूठे से जानें कैसा है आपका व्यक्तित्व और भविष्य

आपसी रिश्ते को करता है गहरा 

tilak benefits

ज्योतिष शास्त्र में अंगूठा धैर्यवान, व्यावहारिक और भौतिक सुखों में विश्वास रखने वाला माना जाता है। साथ ही यह आपसी प्रेम का प्रतीक चिह्न भी होता है। ऐसा कहा जाता है कि अंगूठे से तिलक करने से जातक और मेहमानों को बीच आपसी प्रेम और गहरा होती है। इसलिए घर में आए मेहमानों को अंगूठे से ही तिलक करना चाहिए। इसके अलावा तिलक करने से व्यक्ति का मन शांत रहता है और एकाग्रता में भी वृद्धि होती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Personality Traits: इस आकार के अंगूठे वाले लोग हो सकते हैं धनवान, क्या आप भी हैं उनमें से एक?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।