हाथ के अंगूठे से जानें कैसा है आपका व्यक्तित्व और भविष्य

आपके अंगूठे के साइज और शेप के अनुसार यह पता चल सकता है कि आप स्वभाव से कैसे हैं। इस आर्टिकल को पढ़ें और पंडित जी से जानें। 
Updated:- 2022-09-07, 12:25 IST
image

हर व्यक्ति के शरीर की बनावट अलग होती है। हाथों का शेप और उंगलियों का आकार-प्रकार भी सभी का अलग-अलग होता है। समुद्र शास्‍त्र में इस बात की व्याख्या मिलती है कि हथेली में मौजूद उंगलियों के आकार-प्रकार से व्यक्ति के भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी मिलती है। 

खासतौर पर व्यक्ति के अंगूठे का आकार-प्रकार उसके बारे में बहुत सारी अच्छी-बुरी जानकारी देता है और उसके व्‍यक्तिव के बारे में भी बताता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आपका अंगूठा आपके बारे में क्या कहता है। 

इसमें हमारी मदद की है भोपाल के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी ने। पंडित जी कहते हैं, 'अंगूठे का आकार आपका भाग्‍य बताता है। इतना ही नहीं, इससे व्‍यक्ति के स्‍वभाव के बारे में भी पता चलता है।' 

इसे जरूर पढ़ें- X Sign : हथेली पर जादुई X का निशान आपको देगा ये शुभ-अशुभ फल, पंडित जी से जानें

अंगूठे के पोर का आकार 

  • समुद्र शास्त्र में अंगूठे के प्रथम पोर को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि अंगूठे का प्रथम पोर व्यक्ति की इच्छा शक्ति के बारे में बताता है। वहीं द्वितीय पोर व्यक्ति की तर्कशक्ति और तीसरा पोर प्रेम शक्ति के बारे में बताता है। 
  • जिन जातकों का प्रथम पोर दूसरे पोर से बड़ा होता है, उन जातकों की इच्छा शक्ति बहुत प्रबल मानी गई है। वहीं यदि दूसरा पोर बड़ा है, तो व्यक्ति की तर्कशक्ति प्रबल होती है। यदि दोनों पोर बराबर होते हैं, तो व्यक्ति को जीवन में अपार सफलता प्राप्त होती है। 
  • अंगूठे के तीसरे पोर पर शुक्र पर्वत होता है। यदि इसका आकार दूसरे से बड़ा है, तो जातक का वैवाहिक जीवन (वैवाहिक जीवन के लिए वास्‍तु टिप्‍स) सफल होता है और अगर छोटा होता है तो व्‍यक्ति प्रेम संबंधों में बहुत कुछ त्याग कर सकता है। यह क्षेत्र यदि किसी के हाथ में स्पष्ट नहीं होता है, तो ऐसे व्‍यक्ति के स्‍वभाव को बहुत अच्‍छा नहीं माना गया है। वह खुद तो निराश रहता ही है साथ ही अपने आस-पास वालों को खुश देखकर उसे खुशी नहीं मिलती है। 

इसे जरूर पढ़ें- अपने हाथ की उंगलियों से जुड़ी ये 7 खास बातें जानें

पतले और लंबे अंगूठे वाले जातक 

अगर आपके हाथों का अंगूठा पतला और लंबा है, तो यह संकेत देता है कि आप बहुत ही निडर स्वभाव के हैं। ऐसे लोग जो भी कार्य करते हैं, उसमें अपनी मेहनत से अपार सफलता प्राप्‍त करते हैं। ऐसे लोग मेहनत से धन कमाते हैं और फिजूल खर्च नहीं करते हैं। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों के महंगी चीजें पसंद होती हैं और यह उच्‍चस्‍तरीय जीवन जीते हैं। उन्हें खुद से बेहद प्‍यार होता है और ये लोग कभी भी किसी और की बातों में नहीं आते हैं। 

personality traits meaning

छोटे अंगूठे वाले जातक 

छोटे अंगूठे वाले जातक स्वभाव से बहुत अच्छे होते हैं, मगर उन्हें किसी की भी बात बहुत जल्‍दी बुरी लग जाती है। ये लोग अपने मन से बातों को जल्दी निकाल नहीं पाते हैं और मन ही मन उसके बारे में सोच कर दुखी होते रहते हैं। ऐसे लोगों को धर्म-कर्म का काम करने में बहुत अच्छा लगता है। छोटे अंगूठे वाले जातक केवल अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं। उन्हें केवल अपनी मेहनत के फल से मतलब होता है, न कि उन्हें इस बात से कोई फर्क पड़ता है कि दूसरा व्यक्ति अपने जीवन में क्‍या काम कर रहा है। (उंगलियों के नाखून देते हैं संकेत)  

मोटे अंगूठे वाले लोग 

जिन जातकों का अंगूठा छोटा होता है, उन्हें छोटी-बड़ी हर बात पर क्रोध आ जाता है। गुस्से में कई बार ये लोग अपने काम को ही बिगाड़ बैठते हैं और उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे लोगों से थोड़ा बच कर ही रहना चाहिए। 

thumb shape reveals personality and future

लचीले अंगूठे वाले लोग 

जिन लोगों का अंगूठा लचीला होता है, वह स्वभाव से बहुत ही भावुक होते हैं। इतना ही नहीं, यह कोई भी बात अपने मन में नहीं रखते हैं और इन्‍हें जो सही लगता है उसे बोल देते हैं। किसी की बुराई करना या फिर किसी बात को लेकर परपंच करना इन्‍हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। 

 

उम्‍मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।