Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

हर शिव मंदिर में रखे त्रिशूल पर क्यों बंधा होता है लाल कपड़ा?

ऐसा माना जाता है कि लाल रंग का संबंध मंगल ग्रह से है और मंगल ग्रह की उत्पत्ति भगवान शिव की मुस्कान से हुई है। ऐसे में भगवान शिव के पुत्र के समान ही माने जाते हैं मंगल ग्रह।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-06-06, 16:08 IST
trishul par laal kapda kyu bandha hota hai

Trishul Par Laal Kapda Bandhne Se Kya Hota Hai: अक्सर ऐसा देखा जाता है कि हर शिवालय में भगवान शिव के प्रतीकों की स्थापना की जाती है। भगवान शिव के यूं तो कई प्रतीक हैं, लेकिन मुख्य रूप से हर शिव मंदिर में आपको त्रिशूल रखें अवश्य दिख जायेंगे। शिव मंदिर में या तो त्रिशूल की स्थापना होती है या फिर त्रिशूल रखने का विशेष स्थान बनाया जाता है। वहीं, अगर आपने कभी गौर किया हो तो शिवालय में गढ़े या रखे त्रिशूल पर लाल रंग का कपड़ा बांधा जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि क्यों लाल कपड़े को त्रिशूल पर लपेटा जाता है और क्या है इसका महत्व। 

त्रिशूल पर लाल कपड़ा क्यों बांधते हैं? (What Is The Significance Of Tying Red Cloth On Trishul)

red cloth tied on trishul

ऐसा माना जाता है कि लाल रंग का संबंध मंगल ग्रह से है और मंगल ग्रह की उत्पत्ति भगवान शिव की मुस्कान से हुई है। ऐसे में भगवान शिव के पुत्र के समान ही माने जाते हैं मंगल ग्रह। पौराणिक कथा कहती है कि मंगल ग्रह ने घोर तप करके भगवान शिव के समीप रहने का वरदान मांगा था। 

यह भी पढ़ें: क्या घर में रख सकते हैं पारद शिवलिंग?

भगवान शिव ने जब मंगल ग्रह से कहा कि ग्रहों के चक्र से वह दूर हैं तो ऐसे में कैसे किसी ग्रह को वह अपने साथ रख सकते हैं तब मंगल ने भगवान शिव से आग्रह किया था कि मंगल के किसी प्रतीक को वह अपने किसी प्रतीक से जोड़ दें। तब शिव जी ने लाल रंग को अपने त्रिशूल से जोड़ा। 

यह भी पढ़ें: घर में धूप या अगरबत्ती, क्या जलानी चाहिए?

भगवान शिव ने लाल रंग का कपड़ा लेकर अपने त्रिशूल से बांधा और तभी से यह प्रथा बन गई कि त्रिशूल पर लाल कपड़ा बांधा जाए। हालांकि ज्योतिष में इसका महत्व इस रूप में माना जाता है कि लाल रंग का कपड़ा त्रिशूल पर बांधने से मंगल ग्रह मजबूत होता है और दोष दूर हो जाता है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर शिव मंदिर में रखे त्रिशूल पर क्यों बांधा जाता है लाल रंग का कपड़ा और क्या है इसके पीछे का महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।