dhoop or agarbatti mein se ghar mein kya jalana chahiye

घर में धूप या अगरबत्ती, क्या जलानी चाहिए?

धर्म शास्त्रों में घर में पूजा या पाठ के दौरान धूपबत्ती जलाना शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि घर में धूपबत्ती जलाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।  
Editorial
Updated:- 2024-05-08, 16:54 IST

Ghar Mein Agarbatti Jalaye Ya Fir Dhoop: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ से जुड़े कई नियम बताये गये हैं। इनका पालन करना आवश्यक माना गया है नहीं तो पूजा में दोष लगता है और पूजा का फल भी प्राप्त नहीं हो पाता है। इन्हीं में से एक नियम जुड़ा है पूजा या पाठ करने के दौरान घर में धूप या अगरबत्ती जलाना। अगर आप भी घर में धूप या अगरबत्ती जलाते हैं तो पहले एक बार यह जान लेना जरूरी है कि घर में क्या जलाना दोनों में से शुभ और लाभकारी है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि घर में धूप जलाना सही है या अगरबत्ती।

घर में धूपबत्ती जलाने से क्या होता है?

burning dhoop at home is good or bad

धर्म शास्त्रों में घर में पूजा या पाठ के दौरान धूपबत्ती जलाना शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि घर में धूपबत्ती जलाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। 

यह भी पढ़े: श्री राम ही नहीं, ये दो योद्धा भी कर सकते थे रावण का वध

धूपबत्ती जलाने से घर में शांति का वातावरण पैदा होता है और घर में सकारात्मकता का संचार भी बढ़ने लगता है। असल में ज्योतिष में धूपबत्ती का संबंध ग्रहों से माना गया है।

धूपबत्ती को बनाने में पेड़ों की लकड़ियां, छाल, चंदन आदि का उपयोग किया जाता है। इन सभी वस्तुओं का किसी न किसी ग्रह से नाता होता है और धूप जलाने से वह ग्रह शांत होता है। 

घर में अगरबत्ती जलाने से क्या होता है? 

burning agarbatti at home is good or bad

अगरबत्ती घर में जलाने और विशेष रूप से पूजा-पाठ के दौरान जलाने के लिए इसलिए मना किया जाता है क्योंकि अगरबत्ती का निछ्ला हिस्सा बांस से बनाया जाता है। 

यह भी पढ़े: व्यक्ति की इन आदतों से हो जाते हैं शनिदेव नाराज

शास्त्रों में बांस को नकारात्मक शक्तियों को बांधने वाला और पितरों से जोड़कर देखा गया है। ऐसे में अगर घर में अगरबत्ती जलाई जाए तो इससे घर में पितृ दोष पैदा होता है।  

इसके अलावा, बुरी शक्तियों को बढ़ावा मिलता है। घर में अगरबत्ती जलाने से राहु का दुष्प्रभाव बढ़ने लगता है और हर काम में बाधाएं पैदा होने लग जाती हैं। काम बिगड़ने लगते हैं। 

 

अगर आप भी अपने घर में धूप या अगरबत्ती में से कुछ जलाते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर में दोनों में से क्या जलाना ज्यादा सही है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;